हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पहले बनाया विलन और अब देंगे धोखा, WWE SummerSlam में यह शख्स John Cena का करेगा बेड़ागर्क

WWE SummerSlam 2025 में जॉन सीना और कोडी रोड्स के बीच होने वाले अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच में दखलअंदाजी की संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं. दिग्गज ने अब इसे लेकर बड़ी जानकारी पेश की है.

विज्ञापन
WWE

WWE: WWE SummerSlam 2025 में जॉन सीना भी अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को दांव पर लगाने वाले हैं. कोडी रोड्स के साथ उनका रीमैच होगा. कोडी ने हाल ही में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीतकर सीना के खिलाफ टाइटल मैच अर्जित किया. दोनों की जंग काफी जबरदस्त चल रही है. कई लोगों का मानना है कि सीना की बादशाहत इस बार खत्म हो सकती है. एक WWE दिग्गज ने समर की सबसे बड़ी पार्टी में सीना की हार की वजह बनने वाले शख्स का खुलासा किया है.

जॉन सीना के मैच को लेकर आया बयान

जॉन सीना और कोडी रोड्स के बीच स्ट्रीट फाइट मैच होगा. इस लिहाज से मैच में सभी चीजें लीगल होंगी. कोई भी मुकाबले में आकर बवाल मचा सकता है. Notsam Wrestling पॉडकास्ट पर WWE विश्लेषक सैम रॉबर्ट्स ने अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे द रॉक मुकाबले में दखल दे सकते हैं, जिससे सीना को टाइटल गंवाना पड़ सकता है.

रॉबर्ट्स ने कहा,”मैं द रॉक की दखलअंदाजी के लिए फैंटेसी बुकिंग करूंगा. द रॉक आकर जॉन सीना को रॉक बॉटम दे दें. कोडी परेशान होकर रॉक को देखेंगे. उन्हें समझ नहीं आएगा द ग्रेट वन ने ऐसा क्यों किया. सीना को कोडी पिन करते हुए जीत दर्ज करेंगे. रॉक इसके बाद सिर हिलाएंगे और चले जाएंगे. कोडी बाद में स्मैकडाउन में आकर कहेंगे कि मैं रॉक का आदमी नहीं हूं. मैं उनका चैंपियन नहीं हूं लेकिन मैंने सभी से कहा था कि पीछे नहीं हटूंगा”.

विज्ञापन

WWE SmackDown में मचा बवाल

SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में जॉन सीना और कोडी रोड्स के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट हुआ था. कोडी ने पहले आकर साइन किए. सीना ने आकर कहा कि वह फिल्म की शूटिंग के चलते SummerSlam 2025 का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं. सीना वहां से चले गए. कोडी ने उनके ऊपर पीछे से हमला किया. रिंग में कोडी ने सीना पर टाइटल से भी वार किया. कोडी ने टॉप रोप से टेबल पर लेटे दिग्गज के ऊपर डाइव भी लगाई. अंत में कोडी ने सीना का जबरदस्ती हाथ पकड़ कर कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए. कोडी ने यह भी बताया कि अब उनके और सीना के बीच स्ट्रीट फाइट मैच होगा.

ये भी पढ़ें:-WWE SummerSlam 2025 नाइट-1 के मेन इवेंट मैच का खुलासा, Triple H ने Roman Reigns को दिया झटका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola