WWE Raw: WWE WrestleMania 41 के बाद Raw के पहले एपिसोड में खूंखार रुसेव ने वापसी कर सभी को खुश कर दिया था. लगा था कि उन्हें तगड़ा पुश मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उनका रन अभी तक फ्लैट रहा लेकिन अब उनकी किस्मत बदलती हुई दिख रही है. WWE ने उनके टाइटल मैच का ऐलान कर दिया है. कंपनी में वापस आने के बाद पांच महीने बाद ही उन्हें चैंपियनशिप मैच दे दिया गया है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ट्रिपल एच ने उनके लिए तगड़ा प्लान बनाया है.
WWE Raw में होगा बड़ा मैच
Raw में अभी तक रुसेव ने अपने दुश्मनों के ऊपर डॉमिनेट किया है. शेमस के साथ उनकी जबरदस्त राइवलरी रही थी. अल्फा अकादमी और पेंटा को भी वह मात दे चुके हैं. रेड ब्रांड में बैकस्टेज सैगमेंट में रुसेव ने डॉमिनिक मिस्टीरियो से कहा था कि अब उनकी नजरें इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पर हैं. उस समय पता चल गया था कि अब मिस्टीरियो को अगली चुनौती रुसेव देंगे.
22 सितंबर को हुए Raw के एपिसोड में रुसेव का मैच जेडी मैकडॉना के साथ हुआ. मैच में रुसेव का दबदबा देखने को मिला. रिंगसाइड में डॉमिनिक भी मौजूद थे लेकिन वह जेडी की मदद नहीं कर पाए. रुसेव से वह लगातार डर रहे थे. फिन बैलर ने आकर मैकडॉना को बचाया. शो के दौरान ही कंपनी ने ऐलान कर दिया कि अगले हफ्ते डॉमिनिक और रुसेव के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच होगा.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw Results, 22 सितंबर, 2025: Roman Reigns के भाई की जीत, फेमस स्टार्स बने विलेन, मेन इवेंट में बवाल
क्या डॉमिनिक मिस्टीरियो का टाइटल रन होगा खत्म?
डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रेसलमेनिया 41 में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी. तब से उनका रन बेहतरीन रहा है. उनके पास AAA मेगा चैंपियनशिप भी है. मिस्टीरियो को चैंपियन के रूप में 150 दिन से ज्यादा हो गए हैं. इस बार उनका टाइटल रन खत्म हो सकता है. फिन बैलर के साथ उनका तनाव चल रहा है. हो सकता है कि बैलर मैच में दखलअंदाजी कर दें. बैलर की वजह से उनकी हार हो सकती है. कोई भी संभावना बन सकती है. अगले हफ्ते देखना होगा कि अब मिस्टीरियो टाइटल रिटेन कर पाएंगे या नहीं.
ये भी पढ़ें:-WWE में John Cena के अगले विरोधी का नाम आया सामने! जल्द ही क्लासिक मुकाबले की यादें होंगी ताजा
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines