हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ronda Rousey के फैंस के लिए बुरी खबर, WWE में कभी नहीं होगी वापसी, खुद किया बड़ा ऐलान

WWE में कुछ साल रोंडा राउजी ने जबरदस्त काम किया. कंपनी ने उन्हें हमेशा बड़ा पुश दिया. अब उन्होंने अपनी वापसी पर प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन
रोंडा राउजी

Ronda Rousey: रोंडा राउजी ने कुछ साल WWE में जबरदस्त काम किया. इससे पहले उन्होंने UFC में अपना जलवा दिखाया था. शानदार अनुभव के कारण उन्हें WWE में तेजी से आगे बढ़ने में काफी मदद मिली. शुरुआत में उन्होंने कुछ इवेंट्स में अपनी उपस्थिति दिखाई लेकिन बाद में फुल टाइम रेसलर के रूप में उन्होंने काम किया. अक्टूबर, 2023 में राउजी WWE से चली गई थीं. फैंस अभी भी उनके कंपनी में आने की आश लगाकर बैठे हैं लेकिन अब यह मुश्किल है. खुद राउजी ने कह दिया है कि वह कभी WWE में दोबारा कदम नहीं रखेंगी.

रोंडा राउजी ने दिया बड़ा बयान

The Lapsed Fan पॉडकास्ट में हाल ही में रोंडा राउजी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. उन्होंने वहां पर रिंग में अपनी वापसी के बारे में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने WWE पर आरोप लगाते हुए कहा,”काफी हद तक मैं यह ही कहूंगी. मैं WWE में इसलिए आई क्योंकि मैं अपनी फोर हॉर्सविमेन के साथ रेसलिंग लड़ना चाहती थी. उन्होंने मेरे पूरे रन में मुझे यह ही लालच दिया और ऐसा कभी नहीं होने दिया. दूसरे रन में भी वह इसे लटकाते रहे. अंत में मैंने सोचा कि अगर मैं शायना बैजलर के साथ रेसलिंग नहीं कर सकती तो मैं यहां से जा रही हूं. इस तरह मैं यह सब कर पाई. अब वहां पर कोई काम भी नहीं करता है”.

WWE में कब हुआ था रोंडा राउजी का अंतिम मैच?

WWE ने रोंडा राउजी को शुरुआत से ही तगड़ा पुश दिया. WrestleMania 31 में वह सबसे पहले नज़र आई थी. स्टेफनी मैकमैहन, ट्रिपल एच और द रॉक के साथ उनका सैगमेंट हुआ था. उन्होंने इसके बाद WWE में तीन बार विमेंस चैंपियनशिप जीती. 2022 में उन्होंने विमेंस रॉयल रंबल मैच भी अपने नाम किया. राउजी ने बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर के साथ मिलकर WrestleMania 35 का मेन इवेंट किया था. राउजी का WWE में अंतिम मैच SummerSlam 2023 में हुआ था. शायना बैजलर के साथ उनकी जबरदस्त टक्कर हुई थी. खैर राउजी ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि वह WWE में अब कभी वापसी नहीं करेंगी. कहीं ना कहीं यह उनके फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-3 दिग्गज जो इस हफ्ते WWE SmackDown के एपिसोड में वापसी कर तबाही मचा सकते हैं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola