Roman Reigns: WWE Royal Rumble 2026 में इस बार रोमन रेंस छा गए हैं. मेंस रॉयल रंबल मैच रोमन ने अंत में गुंथर को एलिमिनेट करते हुए जीत दर्ज की. रोमन ने मैच में 26वें नंबर पर एंट्री की थी. वो करीब 16 मिनट तक मैच में रहे. उन्होंने 5 स्टार्स को एलिमिनेट किया. खैर अब सवाल ये है कि WrestleMania 42 में रोमन किसे चुनौती पेश करेंगे. ये बात चर्चा का विषय बनी हुई है. एक रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच?
WWE WrestleMania 42 का आयोजन अप्रैल में होगा. मौजूदा समय में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप सीएम पंक और अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप ड्रू मैकइंटायर के पास है. रोमन रेंस ने रंबल मैच जीतकर WrestleMania 42 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल कर लिया है. पंक और मैकइंटायर में से किसी एक को रोमन चैलेंज करेंगे. Wrestling Observer की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा प्लान के तहत रोमन और पंक के बीच WrestleMania 42 में मैच होगा. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि मैकइंटायर की टक्कर कोडी रोड्स से होगी. इनकी खतरनाक राइवलरी चल रही है, जिसमें जेकब फाटू भी शामिल हैं. मेंस रॉयल रंबल मैच में मैकइंटायर ने ही दखल देकर कोडी को एलिमिनेट किया था.
ये भी पढ़ें:-‘आपकी बैंड बजा दूंगा’, 2026 Royal Rumble मैच के विजेता Roman Reigns को मौजूदा WWE चैंपियन ने ललकारा
WWE WrestleMania 41 में किसके साथ हुआ था रोमन रेंस का मैच?
पिछले साल WrestleMania 41 में रोमन रेंस नाईट-1 के मेन इवेंट में नज़र आए थे. वहां पर उनका मुकाबला सैथ रॉलिंस और सीएम पंक से हुआ था. पंक ने अपने करियर में पहली बार मेन इवेंट किया. मुकाबला काफी अच्छा रहा था. मैच में पंक और रोमन को पॉल हेमन ने धोखा दिया. हेमन की वजह से रॉलिंस ने जीत दर्ज की. रोमन के करियर का ये 10वां मेन इवेंट था. उम्मीद के मुताबिक WrestleMania 42 के मेन इवेंट में भी रोमन का जलवा देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 के बाद WrestleMania 42 का संभावित मैच कार्ड, Roman Reigns बन सकते हैं चैंपियन
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines