Roman Reigns ने तोड़ा फैंस का दिल! WWE में अब इतने दिन नहीं आएंगे नजर?

Roman Reigns Return Time: रोमन रेंस के सभी WWE फैंस के लिए बेहद बुरी खबर सामने आ रही है. Survivor Series WarGames 2025 प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस आखिरी बार नजर आए थे. इसके बाद रोमन एक्शन से दूर हो चुके हैं. फैंस जल्द से जल्द उनकी वापसी देखना चाहते हैं लेकिन उन सभी को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ेगा.

Roman Reigns Return Time

रोमन रेंस की कब होगी वापसी?

Roman Reigns Return Time: पूर्व WWE चैंपियन रोमन रेंस के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. Survivor Series 2025 प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस की टीम को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से एकमात्र ट्राइबल चीफ एक्शन से पूरी तरह दूर हो चुके हैं. रोमन को हर हफ्ते देख फैंस बेहद खुश होते हैं. हालांकि, रोमन अब WWE में फुल टाइम सुपरस्टार के रूप में काम नहीं करते हैं. इसी वजह से रोमन रेंस की वापसी के लिए फैंस को इंतजार करना पड़ेगा. हालांकि, रोमन कितने दिन तक बाहर रहेंगे, ये सबसे बड़ा सवाल है.

विज्ञापन

रोमन रेंस की वापसी के लिए फैंस को करना होगा लंबा इंतजार?

रोमन रेंस अमूमन बड़े इवेंट में नजर आने के बाद महीनों तक गायब हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही फिर से हो रहा है. Survivor Series 2025 के बाद रोमन रेंस गायब हो गए. आने वाले कुछ हफ्तों में उन्हें किसी भी इवेंट के लिए WWE ने एडवर्टाइज नहीं किया है. रोमन अब सीधा जनवरी के अंत में होने वाले Royal Rumble 2026 प्रीमियम लाइव इवेंट में वापसी कर सकते हैं. ट्रिपल एच ने रंबल का जो पोस्टर डाला है, उसमें रोमन रेंस साफ तौर पर नजर आ रहे हैं. इससे क्लियर होता है कि सऊदी अरब में होने वाले रॉयल रंबल में रोमन की वापसी होने वाली है. ऐसे में फैंस को 52 दिन बाद दोबारा रोमन का जलवा देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

एकमात्र ट्राइबल चीफ वापसी पर किसे बनाएंगे निशाना?

रोमन रेंस की द विजन के साथ दुश्मनी का अभी भी अंत नहीं हुआ है. हालांकि, रोमन ने Survivor Series 2025 के अंत में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स को कंफ्रंट किया था. वो न सिर्फ इन दोनों से WarGames मैच में हार को लेकर गुस्सा थे, बल्कि रोमन इनके खिलाफ पहले ही मैच के संकेत दे चुके थे. ऐसे में रोमन रेंस वापसी करने के बाद Royal Rumble मैच जीत सकते हैं. वो इसके बाद इन दोनों में से किसी एक को वर्ल्ड टाइटल के लिए WrestleMania में चैलेंज दे सकते हैं. ये फैंस को बेहद पसंद आएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ