Roman Win: सऊदी अरब में हुआ WWE Royal Rumble 2026 शानदार रहा. पहली बार इस शो का आयोजन सऊदी में किया गया था. मेन इवेंट में मेंस रॉयल रंबल मैच हुआ. 30 स्टार्स के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली. अंत में WWE के किंग रोमन रेंस को सफलता मिली. उन्होंने अपने करियर का दूसरा रंबल मैच जीतकर इतिहास रचा. रोमन ने इससे पहले 2015 का रंबल मैच जीता था. उन्होंने 10 साल बाद बड़ा कारनामा कर अपने फैंस को खुश कर दिया है. WWE ने भी 2026 की शुरुआत में रेंस को तगड़ा पुश दिया है.
मेंस रॉयल रंबल मैच में मचा बवाल
मेंस रॉयल रंबल मैच की शुरुआत में ओबा फेमी आए. इसके बाद ब्रॉन ब्रेकर आए, लेकिन उनके ऊपर रिंग के बाहर किसी ने हमला कर दिया था. फेमी ने उन्हें तुरंत एलिमिनेट कर दिया. मुकाबले में फेमी का दबदबा देखने को मिला. रंबल मैच में लगातार दो मिनट बाद स्टार्स ने एंट्री की. AAA कंपनी के स्टार्स भी आए. मैच में ब्रॉक लैसनर, कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और रोमन रेंस का जलवा भी देखने को मिला. लैसनर को एलए नाइट और कोडी ने मिलकर एलिमिनेट किया.
रोमन ने 26वें नंबर पर एंट्री की. उन्होंने आते ही सुप्लेक्स और स्पीयर से बवाल मचाया. रेंस ने अपने भाई जे उसो पर भी हमला किया और उन्हें एलिमिनेट किया. मैच के अंत में रोमन रेंस, गुंथर, लोगन पॉल और रेंस बचे थे. चारों ने एक-दूसरे पर हमला किया. रेंस ने पॉल को बाहर किया. वहीं गुंथर ने ऑर्टन को बाहर फेंका. गुंथर और रेंस के बीच भी पंगा देखने को मिला. रेंस ने गुंथर को स्पीयर लगाया और आसानी से एलिमिनेट करते हुए मैच अपने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें:-‘हमने कोई तरक्की नहीं की’, Roman Reigns ने WWE दिग्गज Triple H पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगी रोमन रेंस की टक्कर?
WWE WrestleMania 42 का आयोजन अप्रैल में होगा. रोमन रेंस ने रंबल मैच जीतकर WrestleMania 42 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच प्राप्त कर लिया है. अब सवाल ये है कि वो किसे चुनौती देंगे. मौजूदा समय में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक और अनडिस्प्यूटेड चैंपियन ड्रू मैकइंटायर हैं. मैकइंटायर की राइवलरी जेकब फाटू और कोडी रोड्स के साथ चल रही है. ऐसा लगता है कि पंक को ही रेंस चुनौती देंगे. दोनों के बीच WrestleMania 42 में टाइटल मैच देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 रिजल्ट्स: Roman Reigns-Brock Lesnar ने सऊदी अरब में मचाई तबाही, हार के साथ दिग्गज रिटायर
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines