Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. सीएम पंक वहां पर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. इस मैच में काफी मजा आएगा. दोनों के बीच नाइट-1 और नाइट-2 के मेन इवेंट में मैच होगा. खैर रेंस एक बार फिर WrestleMania का मेन इवेंट करने के लिए तैयार हैं. इस बार तो वो इतिहास भी रच देंगे. उनके एक खास रिकॉर्ड को शायद ही फ्यूचर में कोई तोड़ पाएगा.
WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस करेंगे बड़ा कारनामा
रोमन रेंस को WrestleMania का बादशाह कहा जाता है. उनसे ज्यादा मेन इवेंट कोई नहीं कर पाया है. रोमन ने पहले WrestleMania 31 के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर का सामना किया था. इसके बाद WrestleMania 32, 33 और 34 के मेन इवेंट में भी रेंस रहे. उन्होंने ट्रिपल एच, द अंडरटेकर और लैसनर का सामना किया था. WrestleMania 35 और 36 का मेन इवेंट रेंस ने नहीं किया. रोमन ने अगस्त, 2020 के बाद ट्राइबल चीफ गिमिक अपनाया. इसके बाद उन्होंने WrestleMania 37, 38, 39, 40 (दोनों दिन) और 41 के मेन इवेंट में भी बवाल मचाया. रेंस का WrestleMania 42 का मेन इवेंट करना भी तय है. इस साल रोमन WWE इतिहास के पहले रेसलर बन जाएंगे, जिन्होंने 10 अलग-अलग WrestleMania के मेन इवेंट में हिस्सा लिया है. रेंस WrestleMania 37 से WrestleMania 42 तक लगातार छह मेन इवेंट करेंगे. ये रिकॉर्ड किसी और स्टार ने कायम नहीं किया है.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar के ब्लॉकबस्टर मैच पर मंडराया खतरा, 27 साल के रेसलर को लगा झटका!
क्या WWE WrestleMania 42 में चैंपियन बनेंगे रोमन रेंस?
WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच खतरनाक टाइटल मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है. दोनों के बीच पहली बार मेगा इवेंट में टाइटल मैच होगा. ऐसा लगता है कि रेंस एक बार फिर चैंपियन बन जाएंगे. इससे पहले वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन रहे थे. बतौर चैंपियन 1316 दिन तक उनकी बादशाहत रहेगी. WWE एक बार फिर रेंस के ऊपर भरोसा जताना चाहता है. इस वजह से ही हाल ही में उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने पंक को अपने रेसलमेनिया विरोधी के रूप में चुना.
ये भी पढ़ें:-WWE में Becky Lynch का नया नाटक, Royal Rumble विवाद के बाद ‘अलविदा’ कहकर मचाई सनसनी, फैंस से की बड़ी मांग
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines