Roman Reigns: WWE SummerSlam 2025 का सफल समापन हो गया है. अब Clash in Paris प्रीमियम लाइव इवेंट की बारी है, जिसका आयोजन 31 अगस्त को होने वाला है. WWE ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि क्या इस शो में रोमन रेंस हिस्सा लेंगे या नहीं. Raw के हालिया एपिसोड में रेंस के ऊपर जानलेवा हमला हुआ. इसके बाद सभी का कहना था कि अब वह कुछ समय के लिए ब्रेक पर चले जाएंगे. खैर एक रिपोर्ट में रेंस के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि Clash in Paris में अपना जलवा दिखाने के लिए ट्राइबल चीफ पूरी तरह से तैयार हैं.
रोमन रेंस को लेकर आया बड़ा अपडेट
WrestleBinge के माध्यम से WrestleVotes Radio के नए एपिसोड के दौरान जॉयवोट्स और टीसी ने रोमन रेंस के आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में हिस्सा लेने को लेकर चर्चा की. उन्होंने बताया कि पेरिस इवेंट में रेंस एक बड़े मैच के लिए तैयार हैं. यह भी कहा गया है कि रेंस की Raw में पिटाई तगड़े मुकाबले का बिल्डअप था. सबसे बड़ी बात है कि रेंस को शो के लिए शेड्यूल किया गया है. इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह पेरिस में धमाल मचाने वाले हैं.
WWE Raw में किसने किया रोमन रेंस पर हमला?
WWE Raw के हालिया एपिसोड के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस ने एलए नाइट के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ. नाइट का दबदबा देखने को मिला. मुकाबला सही जा रहा था लेकिन सीएम पंक ने अचानक आकर रॉलिंस पर हमला कर दिया. पंक ज्यादा देर तक रॉलिंस पर हावी नहीं हो पाए क्योंकि ब्रॉन ब्रेकर ने आकर उन्हें स्पीयर दे दिया. इसके बाद रिंग के अंदर रॉलिंस ने पंक और नाइट को जबरदस्त स्टॉम्प लगाया. रोमन रेंस ने भी एंट्री की. वह भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और रिंग में रॉलिंस के स्टॉम्प का शिकार हो गए. ब्रेकर ने भी उन्हें खतरनाक स्पीयर दिया. अंत में ब्रॉन्सन रीड ने उन्हें तीन सुनामी मूव लगाकर धराशाई कर दिया.
ये भी पढ़ें:-WWE में 16 साल बाद CM Punk के ऐतिहासिक टाइटल मैच का ऐलान, सबसे बड़े ‘हील’ से होगी आर-पार की लड़ाई
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines