Roman Reigns: हाल ही में हुआ WWE Royal Rumble 2026 काफी जबरदस्त रहा. वहां पर रोमन रेंस को तगड़ी सफलता मिली. मेंस रॉयल रंबल मैच में रेंस ने जीत प्राप्त की. अपने करियर में दूसरी बार उन्होंने रंबल मैच जीता. इसके जरिए उन्हें रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में भी मिल गया है. रेंस ने जीत के बाद खूब जश्न मनाया. बहुत कम लोगों को पता होगा कि उन्होंने रंबल मैच जीतने के बाद अपनी क्या प्रतिक्रिया दी. इसका खुलासा एक वीडियो के जरिए हो गया है.
मेंस रॉयल रंबल मैच जीतने के बाद रोमन रेंस ने क्या कहा?
मेंस रॉयल रंबल मैच से पहले कहा जा रहा था कि ब्रॉन ब्रेकर मुकाबला जीत सकते हैं. रोमन भी जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. अंत में कंपनी ने रोमन को बड़ा पुश दिया. WWE ने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग पोस्ट किया है, जिसमें रोमन रेंस के रिएक्शन दिखाए गए हैं. रंबल मैच जीतने के बाद उन्होंने बहुत आत्मविश्वास से बात की. रोमन ने कहा, “क्या मुझे और कुछ कहने की जरूरत है? ये तो होना ही था. अब असली काम शुरू होगा. एक साल और कुछ महीनों में ये शहर फिर मेरा होगा. मैं इस गेम को पूरी तरह से अपने कब्जे में कर लूंगा”.
ये भी पढ़ें:-‘रिटायर हो चुका हूं’, 39 साल के WWE रेसलर ने गर्दन टूटने की वजह से लिया संन्यास, करियर का दुखद अंत
WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच?
WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. फैंस इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. रोमन रेंस का मैच भी वहां के लिए तय कर दिया गया है. सीएम पंक के साथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए उनका मैच होगा. Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में रोमन और पंक के बीच प्रोमो सैगमेंट हुआ था. वहां पर रेंस ने अपने मेनिया विरोधी के रूप में पंक को चुना. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. सबसे बड़ी बात है कि इनकी राइवलरी जबरदस्त रहेगी.
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown Results, 6 फरवरी, 2026: चैंपियन की जमकर हुई कुटाई, Randy Orton ने RKO से मचाया कहर
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines