हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में Roman Reigns के 1316 दिन के टाइटल रन को खत्म करने का प्लान किसने बनाया? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

WWE में रोमन रेंस का 1316 दिनों का ऐतिहासिक टाइटल रन रहा था. कोडी रोड्स ने उन्हें रेसलमेनिया 40 में हराकर उनकी बादशाहत खत्म की. अब एक रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ा खुलासा किया गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
रोमन रेंस को लेकर बड़ा खुलासा

Roman Reigns: 2020 से 2024 तक WWE में बतौर हील रोमन रेंस ने जबरदस्त काम किया. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे. WrestleMania 39 के मेन इवेंट में रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की थी. वहां पर सभी को लगा था कि कोडी चैंपियन बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद थोड़ा विवाद देखने को मिला था. WrestleMania 40 में कोडी ने रेंस के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया था. अब एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इस प्लान के पीछे किसका हाथ था.

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने उठाया था बड़ा कदम

WrestleMania 39 में फैंस चाहते थे कि कोडी रोड्स की जीत हो, लेकिन कंपनी का प्लान कुछ और था. Wrestling Observer Radio के हालिया एपिसोड में डेव मैल्टजर ने कहा कि रोमन रेंस ने ही WrestleMania 39 में कोडी की हार और WrestleMania 40 में जीत का विचार पेश किया था. उन्होंने कहा,”रोमन रेंस ही वो इंसान हैं जिन्होंने विंस मैकमैहन के सामने विचार पेश किया था. रेंस ने कहा कि अगर कोडी रोड्स पहली बार नहीं जीतते हैं तो ये बेहतर होगा. रेंस ने कहा कि हम दूसरी बार रोड्स की जीत का बड़ा आयोजन कर सकते हैं. मुझे लगता है कि रेंस ने पॉल हेमन के साथ मिलकर ये प्लान बनाया. इससे पता चलता है कि रेंस कितने प्रभावशाली हैं”.

ये भी पढ़ें:- क्या Roman Reigns हो रहे हैं WWE से रिटायर? अफवाहों के बीच सच्चाई से उठ गया पर्दा

विज्ञापन

कोडी रोड्स और रोमन रेंस के बीच हो सकता है तीसरा मुकाबला

कोडी रोड्स के पास मौजूदा समय में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप है. रोड्स और रोमन रेंस के बीच तीसरा मैच भी हो सकता है. सर्वाइवर सीरीज 2025 में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में बेबीफेस टीम का हिस्सा ये दोनों स्टार्स भी थे. इनका साथ द उसोज़ और सीएम पंक ने दिया था. बेबीफेस टीम को द विज़न के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. मैच के बाद कोडी और रेंस के बीच तनाव देखने को मिला. कंपनी ने वहां से संकेत दिए कि रेसलमेनिया 42 में दोनों की टक्कर हो सकती है.

ये भी पढ़ें:- ‘तलाक का जश्न मनाऊंगी’, WWE स्टार बैकी लिंच ने पार की ‘बेशर्मी’ की सारी हदें, दुश्मन को धमकी देकर मचाई सनसनी!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola