Roman Reigns: कुछ दिन पहले फ्रांस में WWE Clash in Paris 2025 का आयोजन हुआ था. वहां पर रोमन रेंस का मैच ब्रॉन्सन रीड के साथ हुआ. एक तगड़े मुकाबले में रोमन ने जीत दर्ज की. जीत का जश्न रोमन अनाउंस टेबल पर मना रहे थे लेकिन ब्रॉन ब्रेकर ने उन्हें स्पीयर लगा दिया. ब्रेकर ने उन्हें रिंगसाइड में दोबारा आकर स्पीयर लगाया. रीड ने भी इसका फायदा उठाया और तीन सुनामी रेंस को दिए. रेंस की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें स्ट्रेचर के जरिए हॉस्पिटल ले जाया गया. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रेंस को लेकर बुरा अपडेट सामने आया है, जिसके बारे में जानकर फैंस दुखी होंगे.
WWE Raw में रोमन रेंस को लेकर क्या कहा गया?
WWE Clash in Paris 2025 में रोमन रेंस ने मैच तो जीत लिया लेकिन वह विजेता की तरह नहीं लगे. जे उसो भी उन्हें बचाने आए लेकिन वह ब्रॉन ब्रेकर के स्पीयर का शिकार हो गए. शो में ही रोमन को लेकर अपडेट दिया गया था. कहा गया कि उनका MRI और एक्स-रे कराया गया है. बताया गया था कि पूरी जानकारी Raw के एपिसोड में साझा की जाएगी.
WWE Raw का आयोजन भी पेरिस में ही हुआ था. वहां पर फैंस लगातार रोमन रेंस के चैंट्स लगा रहे थे. कमेंटेटर माइकल कोल ने बताया कि रोमन की कई पसलियां टूट गई हैं. उन्होंने कहा कि वह अनिश्चितकाल के लिए बाहर हो गए हैं. वैसे रेंस की हालत देखकर ही लग गया था कि उन्हें काफी दिक्कत हुई है. वह सही से चल भी नहीं पा रहे थे. ब्रेकर के दूसरे स्पीयर ने तो उनका काम-तमाम कर दिया था. खैर अब देखना होगा कि उनकी वापसी को लेकर आगे क्या अपडेट सामने आता है.
WWE Wrestlepalooza 2025 में नहीं दिखेगा रोमन रेंस का जलवा
Wrestlepalooza 2025 का आयोजन आगामी 20 सितंबर को होने वाला है. वहां पर कंपनी द्वारा मैच बुक जाने हैं. कहा जा रहा है कि जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर के बीच भी मुकाबला होगा. रोमन रेंस शायद अब इस प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. उनके लिए इतनी जल्दी वापसी कर पाना काफी मुश्किल कार्य है. उम्मीद की जा रही है कि अब वह सर्वाइवर सीरीज के दौरान ही रिंग में वापस आएंगे.
ये भी पढ़ें:-2 स्पीयर 3 सुनामी और Roman Reigns अस्पताल में भर्ती, WWE Clash in Paris में ट्राइबल चीफ के साथ हैवानियत
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
17 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines