WWE: WWE ने SummerSlam 2025 की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके तहत WWE के किंग रोमन रेंस ने भी वापसी कर ली है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन ने धमाकेदार वापसी करते हुए अपने दुश्मनों का बुरा हाल किया. रेंस को देखकर फैंस खुश हो गए. उन्होंने सीएम पंक और जे उसो की मदद की. पिछले कुछ हफ्तों से खबरें सामने आ रही थीं कि रेंस की वापसी के बाद उनका निकनेम क्या होगा. इसे लेकर काफी चर्चा चल रही थी और कुछ नाम दिए भी गए. अब उनका नया निकनेम कंफर्म हो गया है.
रोमन रेंस को किस नाम से पुकारा जाएगा?
रोमन रेंस को साल 2020 से ट्राइबल चीफ उपनाम से बुलाया गया. पिछले साल SummerSlam में वापसी के बाद उन्हें ओटीसी (ऑरिजिनल ट्राइबल चीफ) नाम दिया गया. अब उनके नाम में एक बार फिर बदलाव कर दिया गया है. Raw में रेंस ने वापसी के दौरान ओटीसी 1 की टी-शर्ट पहनी हुई थी. वहां से यह चीज कंफर्म हो गई है कि उन्हें नया निकनेम मिल चुका है.
SummerSlam 2025 में रोमन रेंस का हो सकता है बड़ा मैच
WrestleMania 41 के बाद Raw के पहले एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने ब्रॉन ब्रेकर के साथ मिलकर रोमन रेंस पर हमला किया था. इसके बाद से WWE टीवी पर रेंस दिखाई नहीं दिए थे. हाल ही में हुए Saturday Night’s Main Event में एलए नाइट के खिलाफ मैच में रॉलिंस इंजर्ड हो गए. Raw में सीएम पंक ने गौंटलेट मैच जीतकर SummerSlam 2025 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच हासिल किया. इसके बाद ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने पंक के ऊपर हमला किया. उन्हें बचाने के लिए रोमन रेंस ने वापसी की. रेंस ने ब्रेकर और रीड पर हमला कर उनकी हालत खराब की. अब ऐसा लग रहा है कि समर की सबसे बड़ी पार्टी में रेंस का मैच ब्रेकर के साथ हो सकता है. दोनों के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. ब्रॉन भी कई बार रोमन के खिलाफ मैच की बात कह चुके हैं. अब उनका सपना पूरा हो सकता है.
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
22 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 day agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
3 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
6 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
6 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines