Roman Reigns: WWE Elimination Chamber 2026 का सफल समापन हो गया है. अपने होमटाउन शिकागो में सीएम पंक भी एक्शन में दिखे. उन्होंने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. पंक की हालत इस बार बहुत खराब हो गई थी. वो मैच के अंत में काफी थक भी गए थे. बड़ी मुश्किल से उन्होंने बैलर को हराकर टाइटल रिटेन किया. पंक का अब रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस के साथ पक्का हो गया है. खैर रोमन ने अब पंक को लेकर हुंकार भर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पंक को ट्रोल किया.
WWE दिग्गज रोमन रेंस का बड़ा बयान
31 जनवरी 2026 को हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस ने जीत हासिल की. उन्होंने मैच के अंत में गुंथर को एलिमिनेट कर मुकाबला अपने नाम किया. रेंस ने अपने करियर में दूसरी बार रंबल मैच जीता. रेंस ने इसके बाद Raw के एपिसोड तुरंत ही पंक को रेसलमेनिया 42 में अपने विरोधी के रूप में चुना. रेंस ने कहा कि वो पंक से बहुत नफरत करते हैं. पंक अगर एलिमिनेशन चैंबर में हार जाते तो मैच में बदलाव हो जाता. रेंस की टक्कर फिन बैलर के साथ होती. अब रेंस का मुकाबला पंक से पक्का हो गया है.
सोशल मीडिया पर रोमन रेंस ने एक पोस्ट शेयर की. रेंस ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि पंक ज्यादा थके हुए लग रहे हैं या उनके होमटाउन शिकागो के फैंस. रेंस ने पंक का खूब अपनाम किया. रेंस ने कहा कि वो WWE में अपने आखिरी महीने का भरपूर आनंद लें. रेंस ने पंक से कह दिया है कि उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है.
ये भी पढ़ें:-Randy Orton और Rhea Ripley ने 10 WWE स्टार्स का तोड़ा सपना, बवाल मचाकर WrestleMania 42 में की जोरदार एंट्री
WWE Raw में होगा आमना-सामना
WWE Raw का अगले हफ्ते का एपिसोड शानदार होने वाला है. वहां पर रोमन रेंस वापसी करने वाले हैं. रेंस आएंगे तो फिर बवाल होना पक्का है. सीएम पंक के साथ उनका आमना-सामना होगा. दोनों के बीच इस बार जुबानी जंग के साथ-साथ ब्रॉल भी देखने को मिल सकता है. रेंस रेसलमेनिया 42 से पहले लगातार टीवी पर बने रहेंगे. पंक के साथ उनकी राइवलरी बहुत जबरदस्त होने वाली है.
ये भी पढ़ें:-WWE में Seth Rollins निकले नकाबपोश रहस्यमयी हमलावर, 5 महीने बाद वापसी कर रिंग में मचाया गदर
संबंधित खबरें
WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
16 hrs agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
18 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
7 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
9 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
10 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
11 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines