WWE: रोमन रेंस के लिए WWE SummerSlam 2025 अच्छा रहा. नाइट-1 में उन्होंने जे उसो के साथ मिलकर ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर को हराया. हालांकि, इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में रेंस के लिए चीजें अच्छी नहीं रहीं. सैथ रॉलिंस ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी धज्जियां उड़ा दीं. WrestleMania 41 के बाद रेंस कुछ महीनों के लिए ब्रेक पर चले गए थे. रेंस ने कुछ हफ्ते पहले ही WWE में वापसी की थी. अब उनकी वापसी ज्यादा समय तक शायद नहीं चल पाएगी. रोमन को दोबारा एक्शन में देखने के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.
WWE Raw में रोमन रेंस पर हुआ खतरनाक अटैक
WWE Raw में सैथ रॉलिंस और उनके साथियों ने सीएम पंक और एलए नाइट का बुरा हाल किया. रोमन रेंस ने भी एंट्री की. रेंस ने ब्रेकर और रीड पर हमला किया. हालांकि, रॉलिंस के एक स्टॉम्प ने मामला खराब कर दिया. ब्रेकर ने इसके बाद एक स्पीयर रेंस को दिया. रीड ने भी लगातार तीन सुनामी रेंस को दिए. दोनों ने मिलकर अब रेंस को निकट फ्यूचर में फिर से एक्शन से बाहर कर दिया. रेंस का इस बार बुरा हाल हो गया है. अब यह मान लेना सुरक्षित होगा कि रेंस कुछ समय के लिए एक्शन से बाहर रहेंगे.
WWE WrestleMania 41 के बाद भी रोमन रेंस पर हुआ था हमला
WrestleMania 41 में रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ था. वहां पर पॉल हेमन ने पंक और रॉलिंस से हाथ मिलकर रॉलिंस से हाथ मिलाया. हेमन की वजह से रॉलिंस को जीत भी मिली. इसके बाद Raw के एपिसोड में भी रॉलिंस ने ब्रॉन ब्रेकर के साथ मिलकर रोमन का बुरा हाल किया था. वहां से फिर लंबे समय तक एक्शन में रेंस नज़र नहीं आए. रेंस के ऊपर एक बार फिर घातक हमला हुआ है. इस बार रीड ने उनके ऊपर सुनामी से कहर ढाया. रेंस शायद अब कुछ महीनों बाद ही वापसी करेंगे. इस बात की पूरी संभावनाएं नज़र आ रही हैं.
ये भी पढ़ें:- WWE से द रिंग जनरल अनिश्चितकाल के लिए बाहर, फैंस का टूटा दिल, SummerSlam 2025 में टूटी थी नाक
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
8 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines