Roman Reigns: WWE में ओटीसी रोमन रेंस अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. पिछले पांच साल उन्होंने जबरदस्त काम कर सभी का दिल जीता. 1316 दिन तक वह चैंपियन रहे. फ्यूचर में उन्हें हॉल ऑफ फेम में जरूर शामिल किया जाएगा. रेंस ने कुछ समय पहले कहा था कि वह अगले कुछ सालों में रिटायरमेंट ले लेंगे लेकिन अब ऐसा होते हुए नहीं दिख रहा है. रोमन ने इस बार बड़ा ऐलान करते हुए कह दिया है कि वह कहीं नहीं जाने वाले हैं. रेंस का WWE छोड़ने का कोई इरादा नहीं है.
रोमन रेंस का बड़ा बयान
स्टेफनी मैकमैहन के पॉडकास्ट What’s Your Story? पर इस बार गेस्ट बनकर रोमन रेंस नज़र आए. रेंस ने वहां पर अपने विजन को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे नई जनरेशन के एथलीट दूसरा काम भी कर सकते हैं. उन्होंने इसे इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव बताया. रेंस ने कहा कि वह WWE प्रीमियम लाइव इवेंट में मुख्य रोल निभाने के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी काम करते रहेंगे.
रोमन रेंस ने कहा,”एक फिल्म में मुख्य कैरेक्टर निभाना और फिर प्रीमियम लाइव इवेंट में रोल निभाना. इस तरह की जिम्मेदारी लेना क्योंकि इसमें बहुत कुछ जुड़ा होता है. इसके पीछे बीमा और कई तरह की चीजें होती हैं. दोनों काम एक साथ करना मुझे लगता है कि यह इस जनरेशन का एक हिस्सा है. उम्मीद है कि मैं ऐसा करने वाले लोगों में पहले नंबर पर हूं. मैं WWE स्टार बनना छोड़कर कोई और भूमिका नहीं निभाना चाहता. मैं हमेशा WWE सुपरस्टार ही रहूंगा. मैं हमेशा रोमन रेंस ही रहूंगा”.
WWE Clash in Paris 2025 में बड़े मैच के लिए तैयार रोमन रेंस
Clash in Paris 2025 को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं, जिसका आयोजन 31 अक्टूबर को फ्रांस में होने वाला है. WWE ने बड़े मैचों का ऐलान किया है. रोमन रेंस भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगे. ब्रॉन्सन रीड के साथ उनका फर्स्ट टाइम एवर मैच होगा. दोनों की दुश्मनी अभी तक जबरदस्त रही है. दोनों एक-दूसरे को हराने का दावा भी कर चुके हैं. कंपनी ने कोई ना कोई सरप्राइज भी जरूर प्लान किया है. इन दोनों का मुकाबला आसानी से खत्म नहीं होगा. पॉल हेमन और ब्रॉन ब्रेकर बवाल जरूर खड़ा करेंगे.
ये भी पढ़ें:-John Cena vs Logan Paul: WWE Clash in Paris से पहले जानें किसके हैं इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स?
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
21 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 day agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
3 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
6 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
6 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines