Roman Reigns: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड गजब का रहा. शो के अंत में फैंस को जबरदस्त सरप्राइज मिला. मेन इवेंट में द उसोज़ का मुकाबला ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर के साथ हुआ. मैच काफी तगड़ा रहा. रीड और ब्रेकर का दबदबा देखने को मिला. एक समय लगा था कि जे और जिमी उसो की हार हो जाएगी लेकिन रोमन रेंस ने वापसी कर बवाल मचाया. उन्होंने चेयर से रीड और ब्रेकर की हालत खराब की. उनकी वजह से ही उसोज़ को जीत मिली. खैर अब WWE ने अब शो ऑफ-एयर होने के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें रेंस ने अपनी बात रखी है.
रोमन रेंस ने क्या कहा?
रोमन रेंस ने दावा किया कि कुछ चीजें बदलती हैं लेकिन वह कभी नहीं बदलेंगे. रेंस ने खुद को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम कहा कि वह किसी चीज को छूते हैं तो वह सोने में बदल जाती है. रेंस ने कहा,”कुछ चीजें बदलती हैं और पर मैं नहीं. अगर कोई चीज टूटी नहीं है तो उसे ठीक मत करो. मैं थक गया हूं हर किसी को यह सोचते हुए कि वह चीजों को समझते हैं. केवल एक ही आदमी ऊंचाई को समझता है और वह ट्राइबल चीफ. द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम. उन्हें बस वही चाहिए जो उनके पास नहीं है. किसी भी चीज को छू लो और उसे सोना बना दो. आप समझ रहे हैं? यही तो मुझे इतना अच्छा बनाता है”.
ये भी पढ़ें:-Virat Kohli का दीवाना WWE दिग्गज Randy Orton को RKO लगाने में हुआ नाकाम, देखें वीडियो
WWE Crown Jewel 2025 में किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच?
Crown Jewel 2025 का आयोजन आगामी 11 अक्टूबर को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. रोमन रेंस को भी शो के लिए एडवर्टाइज किया गया है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल चल रहा है कि उनका मैच किसके साथ होगा. रेंस ने ब्रॉन ब्रेकर के ऊपर मैच के बाद चेयर से हमला किया. ऐसा लग रहा है कि अब Crown Jewel 2025 में ब्रेकर के साथ रेंस का मुकाबला होगा. बहुत जल्द इस मैच का ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE से निकाले गए रेसलर ने AEW में डेब्यू कर Triple H को दिया झटका, दिग्गज को धराशाई कर इस फैमिली से मिलाया हाथ
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
20 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines