WrestleMania 42: WWE Royal Rumble 2026 में रोमन रेंस को तगड़ी सफलता मिली. उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार रॉयल रंबल मैच जीता. इसके साथ ही उन्हें WrestleMania 42 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी मिला. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रेंस ने एंट्री की और वो मेन इवेंट में नज़र आए. फैंस ने उनका जोरदार अंदाज में स्वागत किया. रेंस ने अंत में
WrestleMania 42 के लिए अपने विरोधी को भी चुना.
WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच?
रोमन रेंस ने Raw के मेन इवेंट में एंट्री की. उन्होंने फैंस से पूछा कि उन्हें सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर में से किसे चुनना चाहिए. फैंस ने इसके बाद पंक के नाम के चैंट्स लगाए. एरीना में मौजूद फैंस ने मैकइंटायर को नहीं चुना. पंक ने रिंग में एंट्री की. पंक ने रोमन को अनदेखा करते हुए फिन बैलर पर निशाना साधा. इस बात पर रेंस को गुस्सा आ गया. इसके बाद पंक और रेंस ने एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाए. रेंस ने कहा कि WWE ने उनके कहने पर पंक की वापसी कराई है. पंक ने भी रेंस को पार्ट-टाइमर कहा और उनका मजाक उड़ाया.
रोमन रेंस ने अंत में सीएम पंक से कहा, ”मैंने अपना फैसला कर लिया है. मैं आपको इसलिए चुनता हूं क्योंकि आप सबसे बड़े स्टार हैं और नेटफ्लिक्स पर हैं. मैं आपको इसलिए चुनता हूं क्योंकि आप एक अच्छे शो में हैं. लेकिन नहीं, मैं इसलिए चुन रहा हूं क्योंकि मैं तुमसे खूब नफरत करता हूं. मैंने हमेशा तुमसे नफरत की है. रेसलेनिया मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन होगा क्योंकि तुम मुझे एक्नॉलेज करोगे”.
ये भी पढ़ें:-WWE फैंस को लगेगा झटका! AJ Styles के बाद अब ये 5 दिग्गज हो सकते हैं रिटायर
क्या WWE WrestleMania 42 में चैंपियन बनेंगे रोमन रेंस?
WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. रोमन रेंस और सीएम पंक का मैच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए तय हो गया है. ये एक ऐतिहासिक मैच है क्योंकि पहली बार मेगा इवेंट में दोनों की टक्कर होने वाली है. रेंस ने कह दिया है कि वो पंक को हराएंगे. अगर ऐसा हुआ तो एक बार फिर रोमन बतौर चैंपियन सभी को नज़र आएंगे. दोनों की राइवलरी अब बहुत ही खतरनाक होने वाली है. कंपनी ने जरूर कोई ना कोई बड़ा प्लान तैयार किया होगा.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw Results, 2 फरवरी, 2026: Roman Reigns ने चैंपियन की उड़ाई धज्जियां, Paul Heyman के ग्रुप में अफरा तफरी
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
17 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
21 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines