WWE में Roman Reigns के भाई के बडे़ मैच का ऐलान, John Cena को रिटायर करने का मिला सुनहरा मौका

WWE में जॉन सीना के ‘Last Time Is Now’ टूर्नामेंट की शुरुआत अगले हफ्ते Raw के एपिसोड से होगी. 16 स्टार्स इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे. WWE ने कुछ नामों का खुलासा कर दिया है. SmackDown के एपिसोड में दो मैचों का ऐलान किया गया. जिसमें जे उसो भी शामिल हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

wwe - 2025-11-09T085939.616

WWE

Roman Reigns: WWE में अगले महीने 13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. हर किसी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उनका अंतिम विरोधी कौन होगा. इसे लेकर अब 16 स्टार्स के बीच टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. जो भी इसे जीतेगा वह सीना का सामना करेगा. खैर बड़ी बात है कि रोमन रेंस के भाई के पास भी सीना के खिलाफ मैच लड़ने का मौका है. पहले राउंड के लिए उनके मैच का ऐलान कर दिया गया है.

विज्ञापन

WWE SmackDown में हुई बड़ी घोषणा

WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में जॉन सीना के टूर्नामेंट के पहले राउंड के लिए दो मैचों का ऐलान किया गया. अगले हफ्ते रेड ब्रांड में डेमियन प्रीस्ट का मुकाबला रुसेव के साथ होगा. वहीं शेमस की टक्कर शिंस्के नाकामुरा के साथ होने वाली है. चारों स्टार्स अपनी जीत का दावा कर चुके हैं. जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने इन मुकाबलों के बारे में बताया था.

विज्ञापन

SmackDown के जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने भी बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि जॉन सीना के टूर्नामेंट के पहले राउंड में जे उसो का सामना द मिज़ के साथ होगा. वहीं एलए नाइट का मैच भी होगा लेकिन उनका विरोधी सरप्राइज रखा गया है. ब्लू ब्रांड के एपिसोड में मिज़ ने कहा कि वह सीना का अंतिम विरोधी बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. जे को कड़ी टक्कर मिलने वाली है.

विज्ञापन

जॉन सीना के पिता ने कही बड़ी बात

हाल ही में Sportskeeda’s Wrestlebinge में जॉन सीना के पिता जॉन सीना सीनियर गेस्ट बनकर आए. वहां पर उनसे सीना के अंतिम विरोधी को लेकर सवाल पूछा गया. उन्होंने कहा,”Survivor Series 2025 में जॉन सीना ने डॉमिनिक मिस्टरियो को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतनी चाहिए. इसके बाद सीना और डॉमिनिक मिस्टीरियो की कहानी खत्म नहीं करनी चाहिए. वाशिंगटन, डीसी में आखिरी मैच में सीना और मिस्टीरियो की टक्कर होनी चाहिए. वहां पर मिस्टीरियो टाइटल वापस ले सकते हैं. इससे वह अध्याय खत्म हो जाएगा”.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ