Roman Reigns Match Cancelled: WrestleMania साल का सबसे बड़ा इवेंट होता है और WWE कई महीनों पहले से ही इस शो के लिए चीजें प्लान कर लेती है. काफी महीनों से खबरें सामने आ रही थी कि रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच Wrestlemania 42 में मैच प्लान किया जा रहा है. दोनों के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा है और वो WrestleMania में दो बार वन ऑन वन मैच लड़ चुके हैं. बताया जा रहा था कि उनके बीच तीसरा मैच बड़े इवेंट में हो सकता है लेकिन WWE ने शायद प्लान बदल दिया है.
रोमन रेंस का नहीं होगा कोडी से मैच?
रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच WrestleMania 42 में मैच लगभग तय नजर आ रहा था. लगातार दोनों के बीच मुकाबले की खबरें सामने आ रही थी. कोडी के पास अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप थी और लग रहा था कि रोमन इस टाइटल के लिए लड़ेंगे.
अब रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलेटर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि WWE ने इस मुकाबले को कैंसिल कर दिया है. पिछले हफ्ते ड्रू मैकइंटायर के कोडी को हराने और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने के बाद मैनेजमेंट ने फैसला बदल दिया है. अब रोमन और कोडी साल के सबसे बड़े इवेंट में अलग-अलग रेसलर्स से लड़ते हुए नजर आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- ‘मेरा दिल टूट गया…’, T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया से बाहर होने पर जितेश शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
रोमन रेंस का किससे होना चाहिए मैच?
रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और उनके मैच को लेकर हर कोई उत्साहित रहता है. अगर उनकी कोडी रोड्स से भिड़ंत नहीं हो रही है, तो फिर WWE ब्रॉन ब्रेकर से उनका मैच करा सकती है. रोमन रेंस और ब्रॉन ब्रेकर पिछले साल आमने-सामने थे लेकिन उनके बीच सिंगल्स मैच संभव नहीं हो पाया.
ब्रॉन ब्रेकर का कद पिछले कुछ महीनों में काफी बढ़ गया है और रोमन रेंस जैसे बड़े स्टार के खिलाफ लड़ने से उन्हें बहुत फायदा मिल सकता है. ब्रेकर को फ्यूचर का स्टार कहा जा रहा है. ऐसे में उन्हें मौजूदा समय के सबसे बड़े सितारे के खिलाफ खुद को साबित जरूर करना होगा.
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines