News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Roman Reigns: Clash in Paris से पहले WWE Raw का अंतिम एपिसोड खत्म हो गया है. फैंस को तगड़े सैगमेंट और मुकाबले देखने को मिले. रोमन रेंस भी शो में आए और वह छा गए. उन्होंने अपने विरोधी ब्रॉन्सन रीड के ऊपर हमला किया. रेंस इस बार काफी गुस्से में दिखे. उन्होंने कह दिया है कि वह Clash in Paris में भी रीड का बुरा हाल करने वाले हैं. दोनों के बीच आगामी 31 अक्टूबर को फर्स्ट टाइम एवर मैच होने वाला है. फैंस इस मुकाबले के लिए बहुत उत्साहित हैं. दोनों के मुकाबले के काफी हाइप भी कंपनी द्वारा किया गया है.
WWE Raw की शुरुआत इस हफ्ते रोमन रेंस ने की. बर्मिंघम, इंग्लैंड में हुए शो में रोमन को फैंस का जबरदस्त समर्थन मिला. रेंस ने फैंस को धन्यवाद कर खुद को एक्नॉलेज करने को कहा. रेंस ने पुराने दिनों को याद किया. उन्होंने कहा कि अब पहले जैसा नहीं रहा. रेंस ने बताया कि अब उनके पास चैंपियनशिप, ब्लडलाइन और वाइजमैन नहीं हैं. रेंस ने ब्रॉन्सन रीड पर भी निशाना साधा. पॉल हेमन ने भी रीड के साथ एंट्री की. हेमन ने कहा कि वह पांच साल पहले भी ट्राइबल चीफ से प्यार करते थे और अभी भी करते हैं. पॉल ने कहा कि वह यहां पर रेंस का अनादर करने आए हैं. हेमन ने रीड की तारीफ की.
रीड ने रेंस के चुराए हुए जूतों को पॉल हेमन के गले में डाला. रीड ने कहा कि वह और रोमन एक जैसे हैं, चाहे उनका ट्राइब कुछ भी हो. रीड ने कहा कि उन्होंने पैसे देकर टैटू नहीं बनाए हैं बल्कि इन्हें कमाए हैं. 157 किलो के रेसलर ने कहा कि वह Clash in Paris में रेंस का बुरा हाल करने वाले हैं. इसके बाद रेंस और रीड के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ. रीड ने एक बार फिर रेंस के जूते उतारने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. दोनों को पकड़ने के लिए ऑफिशियल्स भी आए. रीड ने तो सिक्योरिटी पर हमला कर दिया था. रेंस को रीड सुनामी लगाने वाले थे लेकिन उन्हें सुपरमैन पंच पड़ गया. रिंगसाइड में रेंस ने रीड के ऊपर छलांग लगाकर उनकी हालत खराब की. दोनों एक-दूसरे को पंच लगाते हुए बैकस्टेज गए.
Raw के मेन इवेंट में एलए नाइट और ब्रॉन ब्रेकर का मैच हुआ. इससे पहले बैकस्टेज ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड और पॉल हेमन रिंग में जाने की तैयारी कर रहे थे. अचानक रोमन ने वहां पर आकर ब्रेकर को बोर्ड पर पटक दिया. उन्होंने रीड को सुपरमैन पंच लगाकर धराशाई कर दिया. सिक्योरिटी ने आकर रेंस को पकड़ा और उन्हें बाहर ले गए. रोमन ने इस बार बता दिया है कि वह रीड को आसानी से छोड़ने वाले नहीं हैं. देखना होगा कि Clash in Paris में किस स्टार की जीत होती है.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw रिजल्ट्स, 25 August, 2025: Roman Reigns ने दुश्मन पर ढाया कहर, मेन इवेंट में मची तबाही, मेगास्टार की हार
न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।