Seth Rollins Return Update: WWE सुपरस्टार और रोमन रेंस के सबसे बड़े दुश्मन सैथ रॉलिंस पर पिछले Raw के एपिसोड में द विजन ने हमला कर दिया. सैथ को मिला ये धोखा हैरान करने वाला था. बाद में पता चला कि सैथ इस समय चोटिल हैं और उन्हें टीवी से दूर करने के लिए ये एंगल प्लान किया गया. सैथ शायद Raw के अगले एपिसोड के बाद नजर नहीं आएंगे. ऐसे में सभी के मन में सवाल होगा कि कब तक सैथ की WWE में वापसी देखने को मिल सकती है. इसे लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है.
WWE में कब होगी सैथ रॉलिंस की वापसी?
खबरों की मानें, तो सैथ रॉलिंस को कंधे में चोट लगी है और वो इसी वजह से महीनों तक बाहर रहेंगे. उन्हें ठीक होने के लिए सर्जरी की जरूरत है. WON ने अपनी रिपोर्ट में सैथ की चोट को लेकर बात की और बताया कि WrestleMania के लिए सैथ उपलब्ध हो सकते हैं. इस बड़े इवेंट में करीब 6 महीने का समय है और ऐसे में सैथ के पास ठीक होने का काफी वक्त है. WON के डेव मैल्टजर ने कहा,
‘उनकी सर्जरी होने वाली है. ये चीज पूरी तरह से तय है. उन्हें (WWE) नहीं पता कि सैथ के कंधे में कितनी समस्या है और उन्हें तब पता चलेगा जब सर्जरी होगी. इस बात की उम्मीद की जा सकती है कि वो WrestleMania के लिए ठीक होंगे. अभी से कोई एक रास्ता पता करना मुश्किल है. वो महीनों तक बाहर रहेंगे और ये बात सभी को पहले से पता है.’
ये भी पढ़ें:- WWE Raw के लिए 5 धमाकेदार ऐलान, होगा वर्ल्ड चैंपियन की ‘किस्मत’ का फैसला, टाइटल मैच में मचेगी खलबली!
सैथ रॉलिंस-रोमन रेंस के मैच के लिए बढ़ेगा इंतजार?
काफी सालों से फैंस रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच WrestleMania में सिंगल्स मैच देखने की इच्छा रख रहे थे. हालांकि, उन सभी का अब इंतजार बढ़ने वाला है. सैथ चोटिल होने के चलते एक्शन से दूर रहेंगे. द विजनरी के पास इस समय वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है लेकिन अब चोटिल होने के चलते उन्हें इसे छोड़ना पड़ेगा. पहले लग रहा था कि सैथ WrestleMania तक चैंपियन के रूप में जाएंगे और रोमन उन्हें साल के सबसे बड़े इवेंट में चैलेंज करेंगे. हालांकि, अब प्लान बदल सकता है।
ये भी पढ़ें:- रेसलिंग जगत पर पसरा मातम, WWE दिग्गज का 58 साल की उम्र में निधन
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
15 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
19 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines