News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Roman Reigns: WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन रेंस ने जबरदस्त वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया. उन्हें देखकर सभी खुश हो गए थे. रेंस ने आकर अपने भाइयों जे उसो और जिमी उसो की मदद की. उन्होंने जे को बहुत कुछ समझाया. हालांकि, इस बीच वह जिमी से थोड़ा दूर रहे. जिमी उनकी बातों से सहमत नहीं थे. अब सभी यह जानना चाहते हैं कि रेंस अगली बार टीवी पर कब आएंगे. उनकी अगली उपस्थिति को लेकर अब बड़ी घोषणा कर दी है.
29 सितंबर, 2025 को हुए Raw के एपिसोड के मेन इवेंट में ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड का मुकाबला द उसोज़ के साथ हुआ. मुकाबले में ब्रेकर और रीड का दबदबा देखने को मिला. जिमी और जे की बुरी हालत होने वाली थी लेकिन अचानक रेंस ने चेयर के साथ वापसी की. उन्होंने ब्रेकर और रीड पर अटैक किया. इसका फायदा उसोज़ को मिला और उन्होंने जीत हासिल की. मैच खत्म होने के बाद भी रेंस ने ब्रेकर पर अटैक किया.
रोमन रेंस अब 6 अक्टूबर को डलास में होने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड में नज़र आएंगे. शो की शुरुआत वह एक प्रोमो से करेंगे. आपको बता दें अमेरिकन एयरलाइंस सेंटर ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है. रेंस शो में आएंगे तो फिर बवाल होना लाजिमी है. ब्रेकर और रीड भी वहां पर जरूर आएंगे. तगड़ा ब्रॉल देखने को मिल सकता है.
*BREAKING NEWS* Roman Reigns Returns to Dallas THIS Monday kicking off Monday Night RAW! Don't Miss Your Chance to See The OTC Live at American Airlines Center!
— American Airlines Center (@AACenter) October 3, 2025
🎟️: https://t.co/ckCJcOuPar pic.twitter.com/K13kWfTDkP
ये भी पढ़ें:- WWE में John Cena के आखिरी मैच के टिकटों की कीमत ने छुआ आसमान, फैंस को करनी होगी जेब ढीली
WWE Clash in Paris में रोमन रेंस का मुकाबला ब्रॉन्सन रीड के साथ हुआ था. तगड़े सिंगल्स मुकाबले में रीड को हार का सामना करना पड़ा था. मैच के बाद ब्रेकर और रीड ने रेंस के ऊपर जानलेवा हमला किया. इसके बाद रेंस एक्शन से बाहर हो गए थे. Crown Jewel 2025 का आयोजन 11 अक्टूबर को होने वाला है. पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस शो में रेंस का मुकाबला ब्रेकर के साथ हो सकता है. दोनों के बीच मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स, 3 अक्टूबर, 2025: Randy Orton-Cody Rhodes की करारी हार, फेमस स्टार के साथ हुआ विश्वासघात
न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।