WWE: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा. मेन इवेंट में रोमन रेंस ने धमाकेदार वापसी की. उन्होंने अपने दुश्मनों को ढेर कर सीएम पंक और जे उसो को बचाया. उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए थे क्योंकि लंबे समय से उनके वापस आने का इंतजार चल रहा था. SummerSlam 2025 का आयोजन भी बहुत जल्द होने वाला है. इससे पहले भी रेंस एक्शन में नज़र आएंगे और यह सभी के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. रोमन का लगातार टीवी पर बने रहना भी WWE के लिए फायदे की बात है.
रोमन रेंस को लेकर अच्छी खबर
WWE का SummerSlam बहुत बड़ा इवेंट होता है. पूरे साल फैंस इसका इंतजार करते हैं. SummerSlam 2025 के लिए WWE ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. यह बात भी पक्की है कि समर की सबसे बड़ी पार्टी में रेंस का जलवा देखने को मिलेगा. हालांकि, अभी तक उनके विरोधी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है.
SummerSlam 2025 से पहले Raw के दो एपिसोड होने हैं. रेंस को इन दोनों शो के लिए एडवर्टाइज किया गया है. रेंस 21 जुलाई को ह्यूस्टन, टेक्सास के टोयोटो सेंटर में होने वाले Raw के शो में आएंगे. इसके अलावा उन्हें 28 जुलाई ट्रॉइट, मिशिगन के लिटिल सीजर्स एरीना में होने वाले Raw के लिए भी एडवर्टाइज किया गया है. रेंस के इन दोनों शोज में आने से SummerSlam 2025 को लेकर फैंस की खूब उत्सुकता बढ़ेगी.
SummerSlam 2025 में किसके साथ होगा रोमन रेंस का मुकाबला?
Raw में आकर रोमन रेंस ने ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड को अपना निशाना बनाया. उन्होंने रीड को शानदार स्पीयर भी दिया. रेसलमेनिया 41 के बाद Raw के पहले एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने ब्रॉन ब्रेकर के साथ मिलकर रेंस की हालत खराब की थी. ब्रेकर ने रोमन को दो स्पीयर लगाए थे. अब ऐसा लग रहा है कि फैंस को SummerSlam 2025 में रोमन और ब्रेकर के बीच मैच देखने को मिल सकता है. यह सभी के लिए बहुत बड़ा ड्रीम मैच है. स्पीयर vs स्पीयर मुकाबले में काफी मजा आएगा. इसके अलावा रोमन और जे उसो टैग टीम में साथ काम करते हुए दिख सकते हैं. दोनों की टक्कर रीड और ब्रेकर से हो सकती है. इस मुकाबले की संभावनाएं भी बन रही हैं.
ये भी पढ़ें:-SummerSlam से पहले बड़ा झटका, WWE से बाहर हुए Seth Rollins, खतरे में पड़ा फ्यूचर!
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
22 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 day agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
3 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
6 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
6 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines