WWE: SummerSlam से पहले WWE Raw का अंतिम एपिसोड काफी शानदार रहा. मेन इवेंट में रोमन रेंस ने भी एंट्री की. फैंस ने उन्हें खास अंदाज में चीयर किया. रेंस के लिए चीजें उनके अनुसार इस बार नहीं गईं. ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड ने रेंस और उनके भाई जे उसो की हालत खराब कर दी. ब्रेकर ने स्पीयर और रीड ने सुनामी से कहर ढाया. रोमन और जे इस बार बेबस नज़र आए. रेंस की हालत इतनी बुरी हो गई थी कि उन्हें बैकस्टेज भी सहारे से जाना पड़ा. उनका शो ऑफ-एयर होने के बाद का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
WWE Raw में मचा बवाल
Raw के मेन इवेंट में जे उसो का मुकाबला ब्रॉन्सन रीड के साथ हुआ. दोनों के बीच मैच अच्छा जा रहा था लेकिन ब्रॉन ब्रेकर ने अचानक आकर जे को स्पीयर लगा दिया. मुकाबले का अंत DQ से हुआ. रीड और ब्रेकर ने उसो पर अटैक किया. उन्हें बचाने के लिए रोमन रेंस ने एंट्री की. शुरुआत में रेंस का दबदबा देखने को मिला लेकिन वह काम सही तरीके से खत्म नहीं कर पाए. पहले ब्रेकर ने उन्हें स्पीयर से धराशाई किया और फिर रीड ने सुनामी लगा दिया. जे भी ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए. अंत में ब्रेकर ने उसो और रेंस दोनों को बैरिकेड में स्पीयर लगाकर चारों खाने चित कर दिया.
Raw ऑफ-एयर होने के बाद फुटेज में रोमन रेंस को मुश्किल से चलते हुए दिखाया गया है. रेंस बुरी तरह से घायल हो गए थे. आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन रेंस को जे उसो और दूसरे WWE ऑफिशियल्स ने अपने कंधों पर सहारा देकर वापस खड़ा होने में मदद की. रेंस की इतनी बुरी हालत शायद ही फैंस ने पहले कभी देखी होगी. ब्रेकर और रीड ने उन्हें तहस-नहस कर दिया. रेंस को देखकर जरूर फैंस को भी दुख हुआ होगा. रोमन जब बैकस्टेज जा रहे थे तो सभी ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया.
WWE SummerSlam 2025 में होगा बड़ा मैच
SummerSlam 2025 का आयोजन 2 और 3 अगस्त को होने वाला है. पहली बार यह प्रीमियम लाइव इवेंट दो दिन का होगा. रोमन रेंस भी वहां पर एक्शन में दिखेंगे. जे उसो के साथ मिलकर वह ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर का सामना करेंगे. कुछ दिन पहले रेंस ने ही एक वीडियो के जरिए रीड और ब्रेकर को चुनौती दी थी. बाद में पॉल हेमन ने उनकी चुनौती को स्वीकार किया था. खैर अब देखना होगा कि समर की सबसे बड़ी पार्टी में रेंस और उसो को जीत मिल पाएगी या नहीं.
ये भी पढ़ें:-SummerSlam 2025 में खत्म होगा John Cena का राज, WWE को मिलेगा नया चैंपियन, हुई बड़ी भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
WWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान, 43 साल के रेसलर का होगा बुरा हाल!
3 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है? जानिए रोमन का मैच किससे होगा?
3 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
4 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, AEW ने भावुक पोस्ट डाल जताया शोक
4 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार? दिग्गज ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
6 days agoरिटायरमेंट के बाद WWE दिग्गज Brock Lesnar की पहली तस्वीर आई सामने, लंबी दाढ़ी में पहचानना हुआ मुश्किल
7 days agoWWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns ने जीत दर्ज कर तोड़ा फैंस का दिल, दिग्गज पर बेटे ने किया खतरनाक अटैक
17 days agoWWE में वर्ल्ड चैंपियन बनते ही फूट-फूटकर रोया Roman Reigns का दोस्त, वीडियो हुआ वायरल
20 days agoWWE स्टार कोडी रोड्स पर टूटा दुखों का पहाड़, फराओ के निधन के बाद सोशल मीडिया पर छलका दर्द
23 days agoWWE ने 10 रेसलर्स का करियर किया तबाह! रातों-रात अचानक कंपनी से निकाला बाहर
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines