WrestleMania: WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कुछ मैचों का ऐलान कर दिया गया है. हाल ही रैंडी ऑर्टन ने मेंस चैंबर मैच जीता. अब WrestleMania 42 में उनका मैच मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर के साथ होगा. मैकइंटायर ने जनवरी 2026 की शुरुआत में कोडी रोड्स को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. खैर WrestleMania 42 में होने वाले रैंडी और मैकइंटायर के मैच में बदलाव हो सकता है. एक रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है.
WWE WrestleMania 42 में होगा बड़ा मैच
ड्रू मैकइंटायर ने बतौर चैंपियन अभी तक कुछ कदम उठाए हैं. उन्होंने बड़े मैचों में दखलअंदाजी की है. मेंस चैंबर मैच में भी आकर उन्होंने कोडी रोड्स के ऊपर हमला किया था. इस बात से निक एल्डिस काफी गुस्से में थे. उन्होंने इस हफ्ते SmackDown में मैकइंटायर और कोडी के बीच टाइटल मैच का ऐलान कर दिया. अब इस मैच का नतीजा अलग हो सकता है. कोडी एक बार फिर टाइटल अपने नाम कर सकते हैं.
PWInsider Elite की एक रिपोर्ट के अनुसार WrestleMania 42 में रैंडी ऑर्टन का मुकाबला कोडो रोड्स के साथ होगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी इस साल WrestleMania 42 में ड्रीम मैच कराना चाहती है. मैकइंटायर के फैंस इस बात से खुश नहीं होंगे क्योंकि सभी उन्हें WrestleMania के खास मोमेंट में देखना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें:-Elimination Chamber 2026 के बाद WWE को मिला नया चैंपियन, कंपनी के सबसे बड़े ‘विलेन’ की सिट्टी पिट्टी गुम
कोडी रोड्स ने पिछले साल जीता था टाइटल
कोडी रोड्स ने 2022 में WWE में वापसी की थी. इसके बाद से उनका रन अभी तक जबरदस्त रहा है. 2024 में उन्होंने रोमन रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती थी. पिछले साल रेसलमेनिया में जॉन सीना ने उन्हें हराकर टाइटल अपने नाम किया था. इसके बाद समरस्लैम में कोडी ने सीना को हराकर दोबारा टाइटल जीत लिया. कोडी को अभी तक कंपनी ने तगड़ा पुश दिया है. देखना होगा कि उनका आगे का रन कैसा रहता है.
ये भी पढ़ें:-WWE की नई स्टोरीलाइन में Paul Herman हुए किडनैप, Roman Reigns के भाई ने रची साज़िश!
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
17 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines