हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में जीत के लिए तरसे Randy Orton, खराब बुकिंग से Triple H ने करियर किया बर्बाद!

WWE में रैंडी ऑर्टन ने 2023 के अंत में वापसी की थी. इसके बाद से उनकी बुकिंग बहुत ही खराब रही है. ट्रिपल एच ने उनके ऊपर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया. अब एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

विज्ञापन
रैंडी ऑर्टन की खराब बुकिंग

Randy Orton: WWE में कुछ स्टार्स की बुकिंग विवादों में रही है. ट्रिपल एच को इसके लिए हमेशा फैंस ने घेरा है. रैंडी ऑर्टन का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. नवंबर 2023 में उन्होंने इंजरी के बाद धमाकेदार वापसी की थी. तब से उनकी बुकिंग बहुत ही खराब रही है. इसके जिम्मेदार ट्रिपल एच हैं. ऑर्टन जैसे बड़े स्टार को वो पुश देने में नाकाम रहे हैं. 28 फरवरी 2026 को एलिमिनेशन चैंबर प्रीमियम लाइव इवेंट होने वाला है. इससे पहले द वाइपर का एक शर्मनाक आंकड़ा सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

WWE में रैंडी ऑर्टन की खराब बुकिंग

रैंडी ऑर्टन के एक आंकड़े ने सभी को चौंका दिया है. 2023 के सर्वाइवर सीरीज के बाद ऑर्टन ने WWE के प्रीमियम लाइव इवेंट में बस एक ही मैच जीता है. सर्वाइवर सीरीज 2023 में ऑर्टन वॉरगेम्स मैच में विजेता टीम में थे. इसके बाद से पीएलई में उन्हें सिर्फ रेसलमेनिया 41 में जीत मिली है. उन्होंने वहां पर जो हेंड्री को हराया था. वापसी के बाद से ऑर्टन बड़े इवेंट्स का हिस्सा रहे, लेकिन उनकी बुकिंग पर ध्यान नहीं दिया गया. 2025 तो उनके लिए बिल्कुल भी बढ़िया नहीं रहा. उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया गया. ऑर्टन ने हाल ही में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में भी अच्छा काम किया था. वो मुकाबले को जीतने में नाकाम रहे थे. अगर ऑर्टन की बुकिंग आगे भी ऐसा ही रही तो फिर कंपनी को तगड़ा नुकसान हो सकता है.

ये भी पढ़ें:-WWE Raw में रहस्यमयी बक्से ने मचाई सनसनी!, अंदर हो सकती हैं ये 3 तीन चीजें

विज्ञापन

क्या WWE Elimination Chamber 2026 में रैंडी ऑर्टन को मिलेगी जीत?

Elimination Chamber 2026 का आयोजन शिकागो में होने वाला है. मेंस चैंबर मैच का हिस्सा रैंडी ऑर्टन भी हैं. उन्होंने एलिस्टर ब्लैक और सोलो सिकोआ को हराकर चैंबर मैच में क्वालिफाई किया था. ऑर्टन ने दोनों स्टार्स को आरकेओ से धराशाई किया था. ऑर्टन अगर चैंबर मैच के विजेता बनते हैं, तो फिर उन्हें रेसलमेनिया 42 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मिलेगा. देखना होगा कि ऑर्टन को ये मौका मिल पाएगा या नहीं.

ये भी पढ़ें:-‘संस्कारी हूं और नीच हरकत नहीं करूंगी’, Becky Lynch का AJ Lee को मुंहतोड़ जवाब, पंच ना मारने की बताई वजह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola