विराट कोहली के बाद इस WWE सुपरस्टार के साथ नजर आए प्रेमानंद महाराज, बुलेट की सवारी का VIDEO वायरल

Premanand Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज ने अपने सरल स्वभाव से लोगों के दिलों में जगह बनाई है. सभी उनकी बातें पसंद करते हैं और विराट कोहली भी कुछ समय पहले उनसे भेंट करने पहुंचे थे. अब प्रेमानंद महाराज पूर्व WWE सुपरस्टार के साथ बुलेट बाइक की सवारी करते हुए आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

Premanand Maharaj

WWE स्टार के साथ नजर आए प्रेमानंद महाराज

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने पिछले कुछ सालों में अपने साफ और सरल स्वभाव के चलते लोगों के दिल में जगह बना ली है. वृन्दावन वाले प्रेमानंद महाराज सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और सभी को उनके द्वारा कही गई बातें पसंद आती हैं. क्रिकेट जगत के स्टार विराट कोहली भी प्रेमानंद महाराज की शरण में नजर आए हैं. अब एक खास वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें महाराज पूर्व WWE सुपरस्टार के साथ बुलेट बाइक की सवारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

पूर्व WWE स्टार के साथ बाइक पर नजर आए प्रेमानंद महाराज

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पूर्व WWE स्टार वीर महान के साथ प्रेमानंद महाराज बुलेट बाइक पर नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि प्रेमानंद जी यमुना नदी के दर्शन करके वापस जा रहे थे. बता दें कि वीर महान काफी समय से प्रेमानंद महाराज की सेवा कर रहे हैं. महान अपने सोशल मीडिया पर बिल्कुल एक्टिव नहीं हैं और भगवान की भक्ति में पूरी तरह लीन हो चुके हैं.

विज्ञापन

आप नीचे प्रेमानंद महाराज की खास वीडियो देख सकते हैं:

विज्ञापन

वीर महान ने कितने साल किया WWE में काम?

वीर महान का जन्म 1988 में उत्तरप्रदेश के गोपीगंज में हुआ था. उनका असली नाम रिंकू सिंह राजपूत है. उन्होंने बेसबॉल में काफी नाम कमाया और फिर रेसलर बनने का फैसला किया. जनवरी 2018 में उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और वो सौरव गुर्जर के साथ टैग टीम रूप में काम करते हुए दिखाई दिए. मई 2021 में वीर महान का मेन रोस्टर डेब्यू किया, जहां वो शैंकी सिंह और जिंदर महल के साथ नजर आए. अप्रैल 2024 में WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया और यहां से उनके रेसलिंग करियर का अंत हो गया.

प्रेमानंद महाराज के दरबार में सेवा देते हैं वीर महान

WWE से सफर खत्म होने के बाद वीर महान उर्फ रिंकू सिंह ने प्रेमानंद महाराज के दरबार में उपस्थिति दर्ज कराई. इसी बीच उन्होंने बताया था कि वो काफी समय से प्रेमानंद जी के सत्संग सुन रहे थे. रिंकू ने बताया था कि उनके माता-पिता नहीं हैं और उनके सपने में प्रेमानंद महाराज नजर आए थे. उन्होंने इसी बीच महाराज की सेवा करने की भी इच्छा जाहिर की थी. इसके बाद से वो वृन्दावन में रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ