Drew McIntyre: WWE में ड्रू मैकइंटायर के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं. लगातार हर हफ्ते उन्हें झटके लग रहे हैं. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में उन्हें एक बार फिर झटका दे दिया गया है. जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है. अब उनका करियर भी अधर में लटक गया है. मैकइंटायर की खराब हरकतों से परेशान होकर एल्डिस ने यह फैसला लिया. आगे जाकर ड्रू के ऊपर और भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है.
ड्रू मैकइंटायर को क्यों किया गया सस्पेंड?
SmackDown की शुरुआत इस हफ्ते अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स ने की. उन्होंने ड्रू मैकइंटायर के ऊपर मिली जीत पर चर्चा की. कोडी ने कहा कि अब उनका रिश्ता मैकइंटायर से खत्म हो गया है और वह आगे बढ़ना चाहते हैं. उनके सैगमेंट में एलिस्टर ब्लैक और जेलिना वेगा ने दखलअंदाजी की. ब्लैक ने टाइटल को लेकर बात की. कुछ देर बार वेगा ने कोडी को थप्पड़ मार दिया निक एल्डिस ने एंट्री की और कहा कि मेन इवेंट में कोडी और एलिस्टर के बीच मैच होगा.
मेन इवेंट में कोडी और एलिस्टर के बीच तगड़ा मैच हुआ. वेगा ने भी इसमें दखलअंदाजी की. मुकाबला सही जा रहा था लेकिन अचानक ड्रू मैकइंटायर ने आकर रेफरी को क्लेमोर किक लगा दी. इसके बाद उन्होंने रेफरी की टी-शर्ट खींचकर अभद्र व्यवहार किया. मैकइंटायर और ब्लैक ने मिलकर कोडी पर हमला किया. उन्हें बचाने के लिए डेमियन प्रीस्ट आए. रोड्स ने मैकइंटायर को कोडी कटर लगाया और रिंग से बाहर चले गए. इसके बाद निक एल्डिस बाहर आए और उन्होंने कहा कि वह मैकइंटायर को सस्पेंड कर रहे हैं.
WWE Saturday Night’s Main Event में ड्रू मैकइंटायर की हुई थी हार
हाल ही में Saturday Night’s Main Event का आयोजन हुआ था. वहां पर कोडी रोड्स ने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में रोड्स ने मैकइंटायर को टाइटल पर डीडीटी लगाया और इसके बाद उन्होंने जीत दर्ज की. मैकइंटायर की यह लगातार 5वीं टाइटल मैच में हार थी. इसके बाद वह काफी निराश नज़र आए थे.
ये भी पढ़ें:-WWE को चीटिंग से मिला नया चैंपियन, 133 दिन बाद फेमस स्टार की बादशाहत का दुखद अंत
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
2 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
5 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
6 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
6 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
7 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
11 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines