WWE Raw में Survivor Series के रहस्यमयी हमलावर का आतंक, 2 बड़े स्टार्स को स्टॉम्प से किया ढेर

WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते रहस्यमयी हमलावर की वापसी देखने को मिली. ब्लैक हुड और मास्क पहने हुए शख्स ने खूब बवाल मचाया. उसकी वजह से दो स्टार्स को तगड़ा नुकसान हुआ.

WWE

WWE Raw में मिस्ट्री मैन का बवाल

Mystery Man Returns Raw: WWE Raw में इस हफ्ते एक मजेदार चीज देखने को मिली. Survivor Series 2025 के रहस्यमयी हमलावर की वापसी हुई. ब्लैक हुड पहने शख्स ने खूब आतंक मचाया. रेड ब्रांड में दो मौकों पर मिस्ट्री मैन ने एंट्री की. अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि मास्क पहना इंसान कौन है. रेसलिंग वर्ल्ड में इस बात की चर्चा बनी हुई है. किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर हो क्या रहा है. WWE ने एक बार फिर मिस्ट्री अटैकर को लाकर सनसनी फैला दी है.

विज्ञापन

WWE Raw में रे मिस्टीरियो पर हुआ हमला

आपको याद होगा Survivor Series 2025 में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में एक ब्लैक हुड पहने शख्स ने केज में एंट्री कर सीएम पंक पर हमला किया था. उसने पहले सीएम पंक को किक मारी और फिर खतरनाक स्टॉम्प लगाया. इसका फायदा ब्रॉन ब्रेकर ने उठाया. उन्होंने पंक को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई.

विज्ञापन

Raw के एपिसोड में रे मिस्टीरियो के ऊपर लोगन पॉल ने एंट्री के वक्त ही हमला कर दिया था. पॉल ने मिस्टीरियो को खूब पंच मारे. रिंग के अंदर वो दिग्गज पर ब्रॉस नकल्स से हमला करने वाले थे, लेकिन मिस्टीरियो ने उन्हें गिरा दिया. मिस्टीरियो उन्हें 619 लगाने वाले थे, लेकिन मिस्ट्री अटैकर ने वहां पर एंट्री की. उसने मिस्टीरियो को जबरदस्त स्टॉम्प लगाकर धराशाई कर दिया. लोगन ने फिर मिस्टीरियो को वन लकी पंच लगाया. रे को बचाने के लिए एलए नाइट आए. नाइट ने लोगन को शो में मैच के लिए ललकारा.

विज्ञापन

मेन इवेंट में एलए नाइट पर हुआ हमला

मेन इवेंट में एलए नाइट और लोगन पॉल के बीच मैच हुआ. दोनों के बीच मुकाबला अच्छा रहा. ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने मैच में दखलअंदाजी की. रेफरी ने दोनों को वहां से जाने के लिए कहा. रेफरी का ध्यान पॉल हेमन की तरफ था. रिंग के बाहर अनाउंस टेबल पर अचानक मिस्ट्री मैन ने नाइट को स्टॉम्प लगा दिया. इसका फायदा लोगन पॉल को मिला. पॉल ने नाइट के ऊपर अपना फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ