Royal Rumble: WWE Royal Rumble का 39वां संस्करण 31 जनवरी 2026 को सऊदी अरब में होने वाला है. Raw और SmackDown में इसका बिल्डअप चल रहा है. इस शो में वाले मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर हमेशा सभी की नजरें टिकी होती हैं. मुकाबला जीतने वाले स्टार को सीधे रेसलमेनिया में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलता है. हर साल किसी ना किसी स्टार को बड़ा पुश इन मैचों के जरिए दिया जाता है. रोस्टर में मौजूद सभी रेसलर्स चाहते हैं कि वो रंबल मैच अपने नाम करे, लेकिन ये सौभाग्य हर किसी को नहीं मिल पाता है. कुछ ऐसे भी रेसलर्स हैं जिन्होंने एक से अधिक बार रंबल मैच जीतकर अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है.
WWE में किस दिग्गज ने जीता है सबसे ज्यादा रंबल मैच?
स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम कहा जाता है. एटीट्यूड एरा में उन्होंने जबरदस्त काम किया था. आज भी वो रिंग में एंट्री करते हैं, तो फैंस खुशी से उछल पड़ते हैं. ऑस्टिन एकमात्र ऐसे रेसलर हैं जिन्होंने अपने करियर में तीन बार रंबल मैच अपने नाम किया है. उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना हर किसी के लिए मुश्किल होगा. हो सकता है कि फ्यूचर में उनकी कोई बराबरी भी ना कर पाए. ऑस्टिन ने 1997, 1998 और 2001 में रंबल मैच अपने नाम किया था.
ये भी पढ़ें:-‘संभावना बहुत कम’, WWE में Roman Reigns के The Shield ग्रुप का नहीं होगा रीयूनियन, Seth Rollins का चौंकाने वाला दावा
WWE में दो बार रंबल मैच जीतने वाले रेसलर्स
WWE में कुछ ही ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने दो बार अपने करियर में रंबल मैच जीता है. हल्क होगन ने 1990 और 1991 में रंबल मैच अपने नाम किया था. शॉन माइकल्स (1995, 1996), ट्रिपल एच (2002, 2016), बतिस्ता (2005, 2014), जॉन सीना (2008, 2013), रैंडी ऑर्टन (2009, 2017), ऐज (2010, 2021), ब्रॉक लैसनर (2003, 2022), कोडी रोड्स (2023, 2024) और शार्लेट फ्लेयर (2020, 2025) ने भी दो बार रंबल मैच अपने नाम किया है. लैसनर के पास मौका है कि वो ऑस्टिन की बराबरी कर सकते हैं. 2026 के रंबल मैच जीतने के वो प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-Triple H ने Royal Rumble 2026 से पहले WWE में 6 फुट 1 इंच के खतरनाक रेसलर की कराई एंट्री, फैंस हुए खुश!
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
22 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines