WWE: जॉन सीना के लिए WWE SummerSlam 2025 ज्यादा खास नहीं रहा. कोडी रोड्स के खिलाफ उन्हें अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप गंवानी पड़ी. कोडी ने उनके 105 दिनों के टाइटल रन का अंत किया. पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में सीना ने फेस टर्न लिया था. कोडी के खिलाफ मैच में भी सीना ने फेस के रूप में काम किया. उन्होंने कोडी को खुद टाइटल सौंपा और उनका हाथ ऊपर उठाकर सम्मान दिखाया. मजेदार चीज यह है कि ब्रॉक लैसनर ने अचानक 2 साल बाद वापसी की और सीना को एफ-5 लगा दिया. सभी के दिमाग में अब एक ही सवाल है कि सीना अगली बार कब टीवी पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. WWE ने खुद इसका खुलासा कर दिया है.
WWE टीवी पर कब आएंगे जॉन सीना?
कई लोगों को इस बात की उम्मीद था कि SummerSlam 2025 के बाद Raw के पहले एपिसोड में सीना आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कंपनी ने सीना के बारे में अपडेट देकर फैंस को जरूर खुश किया. माइकल कोल ने WWE Raw में ऐलान किया कि सीना आगामी 8 अगस्त को मॉन्ट्रियल के बेल सेंटर में होने वाले SmackDown के एपिसोड में मौजूद रहेंगे. सीना आएंगे तो फिर बवाल मचना तय है. अब कई लोगों यह भी कहना है कि ब्रॉक लैसनर भी ब्लू ब्रांड में आ सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर फैंस का रोमांच दोगुना हो जाएगा. WWE द्वारा इनके बीच आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में मैच भी बुक किया जा सकता है.
जॉन सीना ने कब लिया था हील टर्न?
जॉन सीना ने पिछले साल ऐलान कर दिया था कि साल 2025 उनका अंतिम होगा. इस साल की शुरुआत में हुए Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में सबसे पहले सीना ने एंट्री की थी. इसके बाद उन्होंने रॉयल रंबल मैच में भी हिस्सा लिया था. सीना ने Elimination Chamber 2025 में हुए चैंबर मैच में जीत हासिल की थी. सीना ने मुकाबले के बाद सभी को चौंका दिया था. उन्होंने द रॉक के इशारे पर कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया. रेसलमेनिया 41 में सीना ने कोडी को हराकर अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की थी.
ये भी पढ़ें:-Raw में हुए घातक हमले के बाद WWE से बाहर हुए Roman Reigns! फैंस को करना पड़ सकता है लंबा इंतजार
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
9 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines