WWE: फेमस यूट्यूबर और WWE स्टार लोगन पॉल के भाई जेक पॉल को आप सभी जानते होंगे. वह बॉक्सिंग स्टार हैं. पिछले साल नवंबर में जेक काफी चर्चा में रहे थे. उन्होंने दिग्गज माइक टायसन को मात दी थी. टायसन ने 19 साल बाद रिंग में वापसी की थी. जेक WWE में भी नज़र आ चुके हैं. कई लोग दोनों भाइयों को टैग टीम मैच का हिस्सा बनते हुए देखना चाहते हैं. खैर जेक ने इस बार एक बड़ा खुलासा किया है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान में पड़ सकते हैं.
जेक पॉल ने क्या कहा?
जेक पॉल सोशल मीडिया पर भी काफी छाए रहते हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने लोगन पॉल के साथ सवाल और जवाब व्लॉग बनाया. वहां पर जेक ने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. एक यूजर ने पूछा कि क्या दोनों भाइयों को WWE रिंग में एक साथ एक्शन में देख पाएंगे, चाहे वह प्रतिद्वंदी के रूप में हों या टैग टीम के रूप में. जेक ने इसका जवाब देकर सभी को चौंका दिया. उन्होंने कहा कि WWE ने उन्हें बैन किया है. इसके तुरंत बाद लोगन पॉल ने कहा कि यह सच नहीं है लेकिन जेक को वहां के कुछ लोगों ने काफी परेशान किया है.
WWE रिंग में कब दिखे थे जेक पॉल?
लोगन पॉल WWE के टॉप स्टार्स में से एक हैं. कंपनी ने हमेशा उन्हें बड़े मैचों का हिस्सा बनाया है. 2022 में हुए Crown Jewel इवेंट में लोगन का मुकाबला अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस के साथ हुआ था. मुकाबले में काफी बवाल मचा. जे उसो, जिमी उसो और सोलो सिकोआ की दखलअंदाजी भी हुई. इनसे निपटने के लिए जेक पॉल ने रिंग में एंट्री की थी. हालांकि, वह लोगन को हार से नहीं बचा पाए थे.
लोगन पॉल अंतिम बार इन रिंग-एक्शन में Money in the Bank 2025 में नज़र आए थे. वहां पर उन्होंने जॉन सीना के साथ मिलकर कोडी रोड्स और जे उसो का सामना किया था. यह टैग टीम मैच काफी धमाकेदार रहा था और अंत में कोडी-उसो ने जीत दर्ज की. अब देखना होगा कि लोगन कब रिंग में वापसी करेंगे. वैसे अगर फ्यूचर में वह जेक पॉल के साथ टैग टीम मैच लड़ेंगे तो फिर WWE को बिजनेस में काफी फायदा पहुंच सकता है.
ये भी पढ़ें:- सबसे ज्यादा ट्रोल और ऑनलाइन प्रताड़ित की जाने वाली स्टार बनी WWE की क्वीन, टॉप-5 हैं हैरान कर देने वाले
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
1 hr agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
5 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines