WrestleMania 42: WWE WrestleMania 42 नाइट-1 का सफल समापन हो गया है. फैंस को वहां पर सात तगड़े मुकाबले देखने को मिले. फैंस को सरप्राइज भी दिए गए. कुछ स्टार्स ने वापसी कर सभी का दिल जीता. खैर लिव मॉर्गन भी नई वुमेंस वर्ल्ड चैंपियन बन गई हैं. उन्हें चीटिंग के जरिए जीत मिली. स्टेफनी वकेर के लिए 2025 शानदार रहा था. कंपनी ने इस बार उन्हें बड़ा झटका दिया है. उनके 210 दिनों के टाइटल रन का अंत हो गया है. वैसे उनका चैंपियनशिप रन बढ़िया रहा था.
WWE WrestleMania 42 नाइट-1 में हुआ बड़ा मैच
लिव मॉर्गन ने 2026 का वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीता था. इसके बाद उन्होंने अपने रेसलमेनिया 42 विरोधी के रूप स्टेफनी वकेर को चुना. दोनों के बीच जबरदस्त राइवलरी देखने को मिली. दोनों का बराबरी का मामला रहा. WWE WrestleMania 42 नाइट-1 में वकेर और मॉर्गन की टक्कर हुई. शुरुआत में लिव का दबदबा रहा. बाद में वकेर ने वापसी कर अच्छा एक्शन दिखाया. मैच में रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज ने दखलअंदाजी की. वकेर ने दोनों के ऊपर छलांग लगाई. हालांकि, इसका पूरा फायदा लिव ने उठाया. उन्होंने वकेर को ओबिलियन मूव लगाया और पिन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया. लिव की जीत के बाद डॉमिनिक मिस्टीरियो भी रिंग में आए. जजमेंट डे की टीम ने शानदार जश्न मनाया.
ये भी पढ़ें: 126 दिन बाद WWE में John Cena की ब्लॉकबस्टर वापसी, सूट-बूट में WrestleMania 42 में मचाया गदर
स्टेफनी वकेर ने कब जीता था टाइटल?
स्टेफनी वकेर को पिछले साल कंपनी ने बड़ा पुश दिया था. उन्होंने सितंबर में हुआ रेसलपलुजा इवेंट में इयो स्काई को हराकर वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद उन्होंने अच्छा काम किया. वकेर की टॉप स्टार्स के साथ राइवलरी रही. खैर इस बार कंपनी ने उन्हें झटका दिया है. अब देखना होगा कि उनके लिए आगे क्या प्लान होगा. वहीं लिव मॉर्गन पर भी सभी की नजरें रहेंगी. उनका पहला विरोधी कौन होगा ये सबसे बड़ा सवाल है.
ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 42 नाइट-1 रिजल्ट्स: Randy Orton की शर्मनाक हार, 4 दिग्गजों की वापसी देख खुशी से उछले फैंस
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
17 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
21 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines