Liv Morgan Win: WWE Royal Rumble 2026 का सफल समापन हो गया है. शो की शुरुआत में वुमेंस रॉयल रंबल मैच देखने को मिला. इस मुकाबले में 30 स्टार्स ने अपना जलवा दिखाया. Raw, SmackDown और NXT रेसलर्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. 31 साल की लिव मॉर्गन को मुकाबले में सफलता मिली. उन्होंने अपने करियर में पहली बार रंबल मैच जीतकर इतिहास रचा. मॉर्गन पहली से जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं. WWE ने मॉर्गन को एक बार फिर बड़ा पुश दिया है. अब उन्हें रेसलमेनिया 42 में वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिल गया है.
वुमेंस रॉयल रंबल मैच में मचा बवाल
वुमेंस रॉयल रंबल मैच की शुरुआत शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस ने की. दोनों ने एक-दूसरे पर हमला नहीं किया. इसके बाद अन्य स्टार्स ने एंट्री की. निकी बैला, ब्री बैला, टिफनी स्ट्रेटन रिया रिप्ली, इयो स्काई, नाया जैक्स, बैकी लिंच और नटालिया सहित टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. NXT स्टार्स ने भी खतरनाक एक्शन दिखाया. जजमेंट डे की लिव मॉर्गन, रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज ने साथ में काम किया. लैश लीजेंड का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने पांच स्टार्स को बाहर का रास्ता दिखाया.
इस मुकाबले का अंत गजब का रहा. मैच में बढ़िया प्रदर्शन कर रहीं लीजेंड को रिप्ली ने बाहर किया. रिप्ली को तुरंत ही राकेल ने एलिमिनेट कर दिया. इसके बाद मॉर्गन ने बड़ा कदम उठाया. उन्होंने अपनी पार्टनर राकेल को ही बाहर कर दिया. मैच के अंत में मॉर्गन, सोल रूका और टिफनी बची हुई थीं. टिफनी ने रूका को बाहर किया. तुरंत ही मॉर्गन ने टिफनी को ओबिलियन मूव लगाकर एलिमिनेट करते हुए मैच जीत लिया. पूरे मुकाबले में मॉर्गन ने काफी चालाकी से काम किया.
ये भी पढ़ें:-John Cena के बाद Gunther ने इस WWE दिग्गज को किया रिटायर, Royal Rumble में हारते ही 27 साल का करियर खत्म
WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा लिव मॉर्गन का मुकाबला?
लिव मॉर्गन के लिए 2025 कुछ खास नहीं रहा था. जून में उन्हें इंजरी की वजह से बाहर होना पड़ा था. मॉर्गन ने सर्वाइवर सीरीज 2025 में धमाकेदार वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया था. उन्हें इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप में वापस आकर जॉन सीना पर हमला किया था. खैर अब मॉर्गन की नजरें WrestleMania 42 पर होंगी. वो मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन स्टेफनी वकेर को चुनौती पेश कर सकती हैं. वकेर की राइवलरी राकेल रॉड्रिगेज के साथ चल रही है. रॉड्रिगेज को रंबल मैच में मॉर्गन ने एलिमिनेट किया है. इस लिहाज से देखा जाए तो आगे की स्टोरी काफी मजेदार रहेगी.
ये भी पढ़ें:-3 बड़े कारण क्यों WWE ने Roman Reigns को 2026 Royal Rumble मैच का विजेता बनाकर फैंस को खुश किया
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines