Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. 31 जनवरी को सऊदी अरब में तगड़ा शो देखने को मिलेगा. चार मैचों का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच भी शामिल है. फैंस का उत्साह भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है. शो में कुछ बड़े स्टार्स की वापसी भी होगी. रोमन रेंस ने कह दिया है कि वो रंबल मैच में एंट्री करेंगे. ब्रॉक लैसनर का वहां पर मौजूद रहेंगे. अब एक और फेमस स्टार की वापसी का खुलासा हो गया है.
WWE के फेमस स्टार की वापसी हुई लीक
दिसंबर 2025 में एलए नाइट के ऊपर बैकस्टेज ब्रॉन्सन रीड और लोगन पॉल ने खतरनाक अटैक किया था. इसके बाद से वो टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. कहा गया था कि उन्हें चोट लग गई थी. नाइट के लिए पिछले कुछ साल WWE में बढ़िया रहे हैं. वो मौजूदा समय में वर्ल्ड टाइटल डिजर्व करते हैं. ट्रिपल एच ने अभी तक उन्हें बड़ा पुश नहीं दिया है.
@FadeAwayMedia यूजर ने एक्स पर Royal Rumble 2026 के जगह की एक फोटो शेयर की है. वहां पर अभी निर्माण कार्य चल रहा है. तस्वीर में एक जगह Yeah! शब्द लिखा हुआ है. आप सभी जानते है कि ये नाइट का कैचफ्रेज है. इस देखकर लगता है कि उनकी वापसी रंबल मैच में होने वाली है.
ये भी पढ़ें:-11 साल बाद फेमस रेसलर ने WWE Royal Rumble 2026 में अपनी एंट्री का किया ऐलान, विरोधियों को दी चेतावनी
मेंस WWE Royal Rumble 2026 में मचेगा बवाल
मेंस रॉयल रंबल मैच बहुत ही जबरदस्त होने वाला है. कुछ स्टार्स मुकाबले में अपनी एंट्री का ऐलान कर चुके हैं, जिसमें सबसे बड़ा नाम रोमन रेंस का है. उनके अलावा कोडी रोड्स, गुंथर, जे उसो, रे मिस्टीरियो, ड्रेगन ली, पेंटा, सोलो सिकोआ, जेकब फाटू और मैट कार्डोना ने भी अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है. आगे जाकर और नाम भी शामिल हो सकते हैं. देखना होगा कि किस स्टार को इस बार बड़ी सफलता मिलने वाली है.
ये भी पढ़ें:-WWE ने Jacob Fatu और Cody Rhodes का मैच किया रद्द, मौजूदा चैंपियन ने काटा खूब बवाल, फैंस हुए नाराज
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
21 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines