Karrion Kross-Scarlett Contract Expiring: WWE सुपरस्टार्स कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर अलग-अलग तरह के सवाल सामने आ रहे हैं। फैंस चिल्ला-चिल्लाकर उन्हें पुश देने की मांग कर रहे हैं और यह चीज महीनों से हो रही है। इसके बावजूद ट्रिपल एच अपना फैसला नहीं बदल रहे हैं। अब खबर यह आ रही है कि इन दोनों का कॉन्ट्रैक्ट जल्द ही खत्म होने वाला है।
कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट का सफर WWE से खत्म होगा?
Fightful Select की रिपोर्ट के अनुसार कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट इस हफ्ते के अंत में खत्म हो रहा है। इन दोनों को अब तक नई डील ऑफर नहीं की गई है। यह एक तरह से संकेत दे रहा है कि ट्रिपल एच को पति-पत्नी की इस जोड़ी को अपने साथ WWE में बनाए रखने में कोई रुचि नहीं है। दूसरी ओर फैंस को यह टीम बेहद पसंद है और वो उन्हें बड़े लेवल पर देखना चाहते हैं।
ट्रिपल एच ने SummerSlam के बाद कैरियन क्रॉस को किया इग्नोर
SummerSlam 2025 के बाद ट्रिपल एच पोस्ट शो में नजर आए थे। इसी बीच फैंस चिल्ला-चिल्लाकर We Want Karrion चैंट्स लगा रहे थे। द गेम ने यह चीज पूरी तरह इग्नोर की और चैंट्स को We Want Brock समझकर जवाब दे दिया। अब ट्रिपल एच ने जानबूझकर ऐसा किया, या उनसे सही में गलती हुई, यह किसी को नहीं पता।
Raw में आखिरी एपिसोड में नजर नहीं आए कैरियन क्रॉस
अभी कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट के कॉन्ट्रैक्ट समापन में समय है। ऐसे में उनका Raw में नजर आना बनता था, क्योंकि वो इसी शो के लिए काम करते हैं। हालांकि, SummerSlam 2025 में सैमी ज़ेन के खिलाफ हारने के बाद कैरियन क्रॉस Raw के एपिसोड का हिस्सा नहीं बने। यह एक तरह से संकेत है कि शायद SummerSlam वो आखिरी शो है, जिसमें कैरियन और स्कार्लेट नजर आएंगे। ट्रिपल एच ने जे उसो को सिर्फ इस कारण से पुश दिया था कि फैंस का सपोर्ट उनके पास है। कैरियन क्रॉस को भी प्रशंसकों का सपोर्ट मिल रहा है लेकिन उनके साथ जे जैसा बर्ताव नहीं हो रहा है, जो एकदम अजीब बात है।
ये भी पढ़ें:- WWE ने John Cena को लेकर किया बड़ा ऐलान, इस शो में Brock Lesnar के अटैक का देंगे जवाब!
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
39 mins agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines