John Cena: SummerSlam 2025 के बाद WWE SmackDown का पहला एपिसोड जबरदस्त रहा. शो में जॉन सीना छाए रहे. शुरुआत से लेकर अंत तक उनका जलवा देखने को मिला. इतना ही नहीं मेन इवेंट में उन्होंने मैच भी लड़ा. WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Clash in Paris 2025 है, जिसका आयोजन 31 अगस्त को होगा. कंपनी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. इस इवेंट के लिए जॉन सीना के मैच का ऐलान भी कर दिया गया है. सीना का फर्स्ट टाइम एवर मैच वहां पर देखने को मिलेगा.
जॉन सीना के मैच की घोषणा
जॉन सीना ने ब्लू ब्रांड की शुरुआत में फैंस को धन्यवाद दिया. इसके बाद सीना ने कहा कि जो भी लास्ट रियल चैंपियन का सामना करने के लिए पर्याप्त साहसी है उसे यह जान लेना चाहिए कि वह पूरी ताकत से लड़ने का प्लान बना रहे हैं. उनकी इस चुनौती का जवाब देने के लिए लोगन पॉल ने एंट्री की. दोनों ने एक-दूसरे पर खूब निशाना साधा. खासतौर पर सीना ने पॉल को बेवकूफ कह दिया.
लोगन ने जॉन सीना को Clash in Paris 2025 में मैच के लिए चुनौती दी. इसके बाद ड्रू मैकइंटायर ने आकर सीना के ऊपर पीछे से हमला किया. पॉल और मैकइंटायर ने सीना को मिलकर पंच लगाए. सीना को बचाने के लिए कोडी रोड्स ने एंट्री की. सीना और कोडी ने डॉमिनेट किया. सीना ने अंत में Clash in Paris 2025 में पॉल के खिलाफ मैच का ऑफिशियल ऐलान किया. सीना और पॉल के बीच पहली बार WWE रिंग में फैंस को सिंगल्स मैच देखने को मिलेगा.
WWE SummerSlam 2025 में जॉन सीना को मिली थी हार
हाल ही में हुए SummerSlam 2025 में जॉन सीना ने कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच जबरदस्त मैच हुआ था. अंत में कोडी ने सीना को हराकर टाइटल अपने नाम किया. कोडी ने सीना के 105 दिनों के टाइटल रन का अंत किया. इससे पहले रेसलमेनिया 41 में सीना ने कोडी के ऊपर जीत दर्ज कर 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की थी.
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown रिजल्ट, 8 August, 2025: John Cena ने Brock Lesnar को ललकारा, मेन इवेंट में मची तबाही
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines