John Cena vs Brock Lesnar: हाल ही में WWE Wrestlepalooza 2025 का आयोजन हुआ था. वहां पर सबसे बड़ा मैच जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर के बीच हुआ. शुरुआत में इस मुकाबले को कराया गया. मैच में जीत के लिए सभी के फेवरेट सीना माने जा रहे थे लेकिन नतीजा कुछ और ही निकला. सीना की बहुत ही बुरी हार देखने को मिली. लैसनर ने उनका इतना खराब हाल कर दिया कि एरीना में मौजूद बच्चे भी रोने लग गए थे. खैर अब एक रिपोर्ट में दोनों के बीच हुए मैच के ऑरिजिनल प्लान का खुलासा किया गया है. कहा गया है कि अंतिम समय में मैच के फिनिश में बदलाव किया गया.
जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर के मैच को लेकर बड़ी खबर
Wrestlepalooza 2025 में हुए इस मैच में ब्रॉक लैसनर ने पूरी तरह से डॉमिनेट किया. सीना उन्हें बिल्कुल भी चुनौती नहीं दे पाए. लैसनर ने पहले ही कह दिया था कि वह सीना को बर्बाद कर देंगे. उन्होंने कुछ ऐसा ही कर भी दिया. लैसनर ने सीना को लगातार छह एफ-5 लगाए और इसके बाद उन्हें पिन किया. लैसनर ने जाने से पहले गुस्से में आकर रेफरी को भी एफ-5 लगाया. सीना को भी उन्होंने एक एफ-5 अंत में दिया. ब्रॉक का विकराल रूप देखकर सभी हैरान रह गए थे.
BodySlam के अनुसार शनिवार सुबह तक जॉन सीना को Wrestlepalooza 2025 में ब्रॉक लैसनर को हराना था लेकिन प्लान में कथित तौर पर बदलाव किया गया. एक तरह से कहा जाए तो ट्रिपल एच ने अंतिम समय में सीना को हार के लिए बुक कर उन्हें धोखा दे दिया. लैसनर द्वारा सीना के साथ की गई मारपीट ने कई बच्चों का दिल तोड़ दिया. वैसे इनके बीच मुकाबले का अंत जिस तरह हुआ उससे लगता है कि आगे जाकर रीमैच होगा. बहुत जल्द WWE के प्लान का खुलासा हो जाएगा.
ये भी पढ़ें:-WWE में 39 साल के रेसलर की चमकी किस्मत, 5 महीने में ही मिल गया टाइटल मैच, सबसे बड़े हील की बादशाहत पर मंडराया खतरा
WWE Crown Jewel 2025 में किसके साथ होगा जॉन सीना का मैच?
WWE Crown Jewel 2025 का आयोजन 11 अक्टूबर को होने वाला है. फैंस इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. पर्थ में होने वाले शो के लिए कुछ मैचों का ऐलान कर दिया गया है. जॉन सीना भी इस शो में हिस्सा लेने वाले हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उनका मुकाबला किसके साथ होगा. ब्रॉक लैसनर के साथ उनका रीमैच हो सकता है. सीना ने एक पोस्ट के जरिए एजे स्टाइल्स के साथ भी मैच टीज कर दिया है.
ये भी पढ़ें:-WWE में John Cena के अगले विरोधी का नाम आया सामने! जल्द ही क्लासिक मुकाबले की यादें होंगी ताजा
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines