John Cena vs AJ Styles: WWE Crown Jewel 2025 का आयोजन 11 अक्टूबर को पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर जॉन सीना और एजे स्टाइल्स के बीच एक अंतिम मैच होने वाला है. दोनों के बीच कंपनी में सात साल बाद सिंगल्स मैच होगा. इनके बीच अंतिम बार मैच 2018 में हुआ था. सीना का इस समय रिटायरमेंट टूर चल रहा है. वह अपने कुछ फेवरेट पुराने विरोधियों का सामना कर रहे हैं. सीना ने ही स्टाइल्स को मैच के लिए चुनौती पेश की थी. स्टाइल्स ने भी हां कर दी. इसके बाद ट्रिपल एच ने दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया. खैर इनके बीच तगड़े मुकाबले हो चुके हैं, जिसके बारे में कई लोगों को जानकारी नहीं होगी. इस आर्टिकल में हम सीना और स्टाइल्स के बीच हुए मैचों के बारे में बात करेंगे.
एजे स्टाइल्स और जॉन सीना में से कौन है दमदार?
एजे स्टाइल्स और जॉन सीना के बीच अभी तक चार मुकाबले हुए हैं. स्टाइल्स ने 2016 में WWE में डेब्यू किया था. उनकी राइवलरी इसके बाद सीना के साथ ही रही थी. दोनों के बीच पहला सिंगल्स मुकाबला WWE Money in the Bank 2016 में हुआ था. वहां पर स्टाइल्स ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद WWE SummerSlam 2016 में भी दोनों की टक्कर हुई. वहां पर भी स्टाइल्स ने जीत हासिल की. इन दोनों मैचों के कारण ही स्टाइल्स ने अपना नाम WWE में ऊंचा किया.
स्टाइल्स और सीना के बीच तीसरा सिंगल्स मैच WWE Royal Rumble 2017 में हुआ था. इस बार हुए WWE चैंपियनशिप मैच में जॉन सीना ने बाजी मारी. मुकाबले में दोनों स्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता था. स्टाइल्स और सीना के बीच अंतिम सिंगल्स मुकाबला 27 फरवरी, 2018 को WWE SmackDown में हुआ था. वहां पर सीना ने जीत दर्ज की. दोनों स्टार्स मौजूदा समय में 2-2 के साथ बराबरी पर चल रहे हैं. अब देखना होगा कि कौन अंतिम मैच में बाजी मारकर खुद को ऊपर उठाएगा.
ये भी पढ़ें:-WWE के सबसे बड़े इवेंट से The Rock का कटा पत्ता! रिपोर्ट में द ग्रेट वन को लेकर सामने आई बुरी खबर
WWE Crown Jewel 2025 में किसकी होगी जीत?
Crown Jewel 2025 में एजे स्टाइल्स और जॉन सीना के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है. दोनों की केमिस्ट्री हमेशा से शानदार रही है. हाल ही में हुए Wrestlepalooza में सीना को ब्रॉक लैसनर ने बुरी तरह हराया था. सीना की हालत देखकर एरीना में बैठे हुए दर्शक रोने लग गए थे. सीना के रिटायरमेंट टूर में कंपनी उन्हें लगातार दूसरी हार शायद नहीं देना चाहेगी. इस लिहाज से देखा जाए तो Crown Jewel में सीना की जीत हो सकती है.
ये भी पढ़ें:-WWE ने किंग Roman Reigns की वापसी के लिए स्टेज किया सेट, ब्लॉकबस्टर मैच का ऐलान, स्पीयर-सुपरमैन पंच से मचेगा बवाल!
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines