Brock Lesnar: WWE SummerSlam 2025 का अंत काफी धमाकेदार अंदाज में हुआ. नाइट-2 के मेन इवेंट में जॉन सीना ने कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ. अंत में कोडी ने जीत हासिल कर टाइटल अपने नाम किया. कोडी ने सीना के 105 दिनों के टाइटल रन का अंत किया. खैर इसके बाद ब्रॉक लैसनर ने 2 साल बाद रिंग में वापसी की. उन्होंने सीना को तगड़ा एफ-5 दिया. अब SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में सीना ने लैसनर को लेकर हुंकार भरी है.
WWE SmackDown के एपिसोड में जॉन सीना ने क्या कहा?
SmackDown की शुरुआत जॉन सीना ने की. उन्होंने जबरदस्त प्रोमो दिया. सीना ने कहा कि WWE लंबे समय से मॉन्ट्रियल जाने से डर रहा था क्योंकि उन्हें डर था कि फैंस शो को हाइजैक कर लेंगे. सीना ने बताया कि उन्हें कभी इस बात का डर नहीं लगा क्योंकि फैंस ही असली शो हैं. सीना ने इसके बाद SummerSlam 2025 में लैसनर द्वारा किए गए अटैक पर बात की.
सीना ने कहा कि अपने करियर के इस मोड़ पर वह ब्रॉक लैसनर से डरते हैं. जॉन ने यह भी बताया कि डर के बावजूद वह लैसनर से पीछे नहीं हटेंगे. अपनी इस बात के जरिए सीना ने ब्रॉक को चेतावनी दी. सीना ने कहा,”क्या मैं डर रहा हूं? हां. मुझे डर है कि ब्रॉक लैसनर ने जॉन सीना जैसी समस्या मोल ले ली है. समय कम होता जा रहा है और मेरा डर बढ़ रहा है. आपने समरस्लैम देखा है तो आप जानते होंगे कि मैं बिना लड़े नहीं जाऊंगा. तो ब्रॉक लैसनर, जब भी तुम्हें कुछ चाहिए हो तो आ जाओ और ले लो”.
WWE Clash in Paris 2025 में होगा जॉन सीना का बड़ा मैच
Clash in Paris 2025 का आयोजन 31 अगस्त को होने वाला है. WWE ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. वहां पर जॉन सीना भी एक्शन में नज़र आएंगे. उनका मुकाबला लोगन पॉल के साथ होगा. SmackDown के एपिसोड में सीना ने पॉल की चुनौती को स्वीकार किया. सीना और पॉल के बीच WWE में पहली बार सिंगल्स मुकाबला होगा. इससे पहले दोनों टैग टीम मैच में साथ में काम कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE में पूर्व ट्राइबल चीफ की धमाकेदार स्ट्रीक का अंत, Roman Reigns के साथी ने दिया बड़ा झटका
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
2 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
5 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
5 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
6 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
7 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
11 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines