John Cena: WWE SmackDown की शुरुआत इस हफ्ते जॉन सीना ने की. यह उनके करियर का ब्लू ब्रांड का आखिरी एपिसोड था. शिकागो के ऑलस्टेट एरीना में सीना ने भावुक प्रोमो दिया. सैमी ज़ेन ने भी एंट्री की. सैमी ने सीना से ओपन चैलेंज शुरू करने की अनुमति मांगी. सैमी ने कहा कि वह सीना के साथ मुकाबला करना चाहते हैं. सीना ने भी उनकी चुनौती को स्वीकार किया. सीना ने मुकाबले में तगड़ा प्रदर्शन किया. उन्होंने पांच सुपरस्टार्स को ट्रिब्यूट देते हुए सभी का दिल जीत लिया.
WWE दिग्गज जॉन सीना ने किया शानदार काम
जॉन सीना और सैमी ज़ेन के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ. दोनों में से कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था. मैच में सीना ने सैमी को अचानक पॉपअप पावरबॉम्ब लगाया, जो मौजूदा समय में केविन ओवें का फेमस मूव है. केविन और सीना की भी पहले शानदार दुश्मनी रही थी. सीना ने इसके बाद दिग्गज कर्ट एंगल के एंगल स्लैम और एंकल लॉक का प्रय़ोग किया. उन्होंने इसके जरिए अपने पहले विरोधी कर्ट एंगल को ट्रिब्यूट दिया. सीना ने सैमी को स्पीयर भी दिया. इसके जरिए उन्होंने फेवरेट विरोधी में से एक मौजूदा AEW स्टार ऐज को ट्रिब्यूट दिया.
सैमी ज़ेन के ऊपर जॉन सीना ने GTS मूव भी लगाया. आप सभी जानते हैं कि यह सीएम पंक का फेमस मूव है. कुछ महीने पहले पंक और सीना के बीच मुकाबलाा भी हुआ था. सीना ने सैमी को आरकेओ लगाने की कोशिश भी की, जो रैंडी ऑर्टन का फेमस मूव है.
WWE Wrestlepalooza 2025 में होगा बड़ा मैच
Wrestlepalooza 2025 का आयोजन 20 सितंबर को होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहां पर जॉन सीना का मैच भी होगा. उनकी टक्कर ब्रॉक लैसनर से होगी. सीना और सैमी ज़ेन के बीच हुए मैच में लैसनर ने दखलअंदाजी की. उन्होंने पहले सैमी के एफ-5 लगाया और फिर दो एफ-5 सीना को लगाए. इसके बाद बैकस्टेज लैसनर ने सीना को Wrestlepalooza 2025 में देखने की बात कही. WWE ने भी दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया.
ये भी पढ़ें:-WWE में वापसी करते ही AJ Lee का धमाका, सोशल मीडिया पर 24 घंटे के अंदर रच दिया इतिहास, Triple H हुए गदगद
संबंधित खबरें
रोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 hrs ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
3 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
23 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
1 day agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
3 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
3 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
3 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
4 days agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
5 days agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines