WWE: WWE SummerSlam 2025 नाइट-2 में खूब मजा आया. छह मुकाबले देखने को मिले. मेन इवेंट जबरदस्त रहा. कोडी रोड्स ने जॉन सीना को हराकर एक बार फिर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है. ब्रॉक लैसनर ने वापसी की और सीना को एफ-5 लगाया. टाइटल हारने के बाद सीना काफी निराश नज़र आए. खैर अब शो ऑफ-एयर होने के बाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह काफी इमोशनल दिख रहे हैं. उन्होंने WWE से भी खास अपील की.
जॉन सीना ने WWE से क्या कहा?
कोडी रोड्स और जॉन सीना ने फैंस को अच्छा मैच दिया. स्ट्रीट फाइट मैच में दोनों ने कुछ हथियारों का प्रयोग भी किया. स्टील स्टेप्स, चेयर्स और लैडर्स से दोनों ने बवाल मचाया. कोडी ने तो सीना के ऊपर टर्नबकल से भी खूब हमला किया. एक तरह से कहा जाए तो रिंग में क्रॉस रोड्स और AA फिनिशिंग मूव की बाढ़ आ गई थी. अंत में कोडी ने क्रॉस रोड्स के जरिए ही सीना को हराया.
SummerSlam 2025 ऑफ-एयर होने के बाद जॉन सीना का म्यूजिक बजा तो वह बैकस्टेज जाते हुए दिखे. सीना ने WWE से म्यूजिक बंद करने की अपील की क्योंकि वह आखिरी बार फैंस की आवाज सुनना चाहते थे. सीना ने सीधे कैमरे में देखर कंपनी से म्यूजिक बंद करने के लिए कहा. फैंस ने जोरदार अंदाज में सीना को चीयर किया, जिसका आनंद उन्होंने उठाया.
WWE Clash in Paris में हो सकता है बड़ा मैच
Clash in Paris प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 31 अगस्त, 2025 को होने वाला है. वहां पर भी बड़े मैच होंगे. ब्रॉक लैसनर ने सीना को एफ-5 लगा दिया है. इसका मतलब है कि अब दोनों के बीच राइवलरी देखने को मिलेगी. Clash in Paris में ब्रॉक और सीना के बीच एक अंतिम मुकाबला हो सकता है. आप सभी को पता है कि दोनों का इतिहास तगड़ा रहा है. इनकी दुश्मनी को आज भी याद किया जाता है. आने वाले कुछ हफ्तों में WWE द्वारा दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:-Triple H ने WWE में Brock Lesnar की वापसी कराने वाले शख्स के नाम का किया खुलासा
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
11 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines