John Cena: हाल ही में हुए WWE Clash in Paris 2025 में जॉन सीना ने तगड़े मुकाबले में लोगन पॉल को हराया. दोनों ने फैंस को बढ़िया मैच दिया. सीना का इस समय रिटायरमेंट टूर चल रहा है. अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना वह कर चुके हैं. सीना के पास अब कुछ ही डेट्स मौजूद हैं. सीना इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में आएंगे, जो शिकागो में होने वाला है. इससे पहले सीना को लेकर एक दिल दुखाने वाला अपडेट सामने आ रहा है.
जॉन सीना को लेकर सामने आई बुरी खबर
WrestleVotes ने अपनी रिपोर्ट में यह बताया है कि शिकागो के ऑलस्टेट एरीना में होने वाला SmackDown सीना का अंतिम होगा. इसके बाद वह ब्लू ब्रांड के एपिसोड में नज़र नहीं आएंगे क्योंकि उनकी अब सीमीत डेट्स उपलब्ध हैं. रिपोर्ट के अनुसार,”हमें बताया गया है कि WWE कल जॉन सीना के आखिरी SmackDown शो की उम्मीद कर रहा है. एक सूत्र के अनुसार अब उनकी केवन सात तारीखें बाकी हैं. दो की घोषणा अभी आगे जाकर की जाएगी. SmackDown में उनके आगे आने की संभावना कम होगी”.
जॉन सीना के लिए शिकागो का ऑलस्टेट एरीना बहुत ही खास है. उन्होंने इसी एरीना में 27 जून, 2002 को अपने करियर की शुरुआत ब्लू ब्रांड में की थी. अब वहीं पर वह इसका समापन करने वाले हैं. यह खास मोमेंट उनके लिए होगा. सीना इस दौरान भावुक भी हो सकते हैं. सीना का रिटायरमेंट जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ रही हैं.
जॉन सीना के ऊपर हो सकता है अटैक
SmackDown में जॉन सीना का आना पक्का है. उन्हें शो के लिए शेड्यूल किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार ब्रॉक लैसनर की वापसी भी हो सकती है. ऐसा हुआ तो फिर सीना की हालत खराब होना तय है. SummerSlam 2025 में लैसनर ने वापसी कर सीना को एफ-5 लगाया था. इसके बाद से वह WWE टीवी पर नहीं दिखे हैं. कहा जा रहा है कि आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट Wrestlepalooza में दोनों के बीच एक अंतिम मुकाबला हो सकता है. SummerSlam 2025 के बाद ट्रिपल एच ने कहा था कि सीना के अनुरोध पर ही लैसनर की वापसी कराई गई है.
ये भी पढ़ें:-WWE के किंग Roman Reigns की अगली फिल्म कौन-सी और क्या होगा रोल? हो गया ऑफिशियल ऐलान
संबंधित खबरें
9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
33 mins agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
20 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
22 hrs agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
3 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
3 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
3 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
4 days agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
5 days agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
6 days agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines