John Cena vs AJ Styles: WWE Crown Jewel 2025 के आयोजन में अब बहुत कम समय रह गया है. 11 अक्टूबर को पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में यह इवेंट होने वाला है. कंपनी ने बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. जॉन सीना भी वहां पर एक्शन में दिखेंगे. उनकी टक्कर एजे स्टाइल्स के साथ होने वाली है. दोनों के बीच एक अंतिम मैच देखने को मिलेगा. 2016 और 2017 में इनकी राइवलरी काफी जबरदस्त रही थी. 2018 में दोनों के बीच अंतिम बार मुकाबला हुआ. सीना ने ही स्टाइल्स को मैच के लिए इस बार चुनौती दी. बाद में ट्रिपल एच ने इसे ऑफिशियल किया. खैर Crown Jewel 2025 से पहले हम आपको दोनों दिग्गज की नेटवर्थ के बारे मे बताएंगे.
कितनी है जॉन सीना की नेटवर्थ?
जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर जल्द ही खत्म होने वाला है. 13 दिसंबर, 2025 को वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. फैंस उन्हें लेकर काफी उत्साहित हैं. सीना के पास अब कुछ ही तारीखें बची हैं. इस साल वह अभी तक कोडी रोड्स, लोगन पॉल, सीएम पंक, रैंडी ऑर्टन, आर-ट्रुथ और ब्रॉक लैसनर का सामना कर चुके हैं. WWE में बहुत जल्द एक युग का अंत हो जाएगा.
सीना WWE के ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के भी बड़े स्टार हैं. दोनों जगह से उन्होंने खूब पैसा कमाया है. प्रोफेशनल रेसलिंग, मर्चेंडाइज, एडवर्टाइजमेंट, फिल्म और टीवी शो के जरिए सीना को बहुत पैसा मिलता है. Celebrity Net Worth के अनुसार मौजूदा समय में सीना की नेटवर्थ करीब 80 मिलियन डॉलर (लगभग 7 अरब) है. सीना को WWE से 12 मिलियन डॉलर सालाना सैलरी मिलती है.
ये भी पढ़ें:-3 बड़ी चीजें जो WWE Raw के आगामी एपिसोड में Roman Reigns करके फैंस को हैरान कर सकते हैं
एजे स्टाइल्स की कमाई कितनी है?
रेसलिंग की दुनिया में एजे स्टाइल्स का भी बहुत बड़ा नाम है. 2016 में उन्होंने WWE में एंट्री की थी. हालांकि, वह इससे पहले ही अपना नाम बना चुके थे. WWE ने भी हमेशा उन्हें बढ़िया पुश दिया. बहुत जल्द उन्होंने WWE चैंपियनशिप हासिल कर ली थी. 2026 में स्टाइल्स भी रेसलिंग से रिटायर होने वाले हैं. उन्होंने इस चीज का ऐलान कर दिया है.
Celebrity Net Worth के अनुसार एजे स्टाइल्स की कुल नेटवर्थ लगभग 4 मिलियन डॉलर (करीब 36 करोड़) है. उनकी ज्यादातर कमाई रेसलिंग से हुई है. स्टाइल्स ने दुनिया भर में अलग-अलग रेसलिंग कंपनियों और इंडिपेंडेंट प्रमोशन के लिए कम्पीट किया है. लंबे समय से काम करने के बाद ही उन्होंने आय अर्जित की है.
ये भी पढ़ें:-बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ा WWE दिग्गज The Rock का जलवा, ये हैं कम कमाई करने वाली अंतिम 3 लाइव एक्शन फिल्में
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
16 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
19 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines