हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में Roman Reigns की वापसी के लिए स्टेज सेट, WarGames मैच में CM Punk की टीम को मिला चौथा सदस्य

WWE Survivor Series 2025 में होने वाले मेंस वॉरगेम्स मैच के बिल्डअप में अब काफी मजा आ रहा है. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में काफी मजा आया. सीएम पंक की टीम में एक और सदस्य शामिल हो गया है. अब अगले रोमन रेंस की वापसी लगभग पक्की लग रही है. आइए आपको बताते हैं कि ब्लू ब्रांड में क्या हुआ.

विज्ञापन
WWE

Roman Reigns: WWE Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. फैंस की नजरें वहां पर होने वाले मेंस वॉरगेम्स मैच पर हैं. सीएम पंक की टीम का मुकाबला पॉल हेमन के द विज़न ग्रुप से होगा. बड़ी बात यह है कि पंक की टीम के चौथे सदस्य का नाम सामने आ गया है. इसके साथ ही अब अगले हफ्ते मेडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले Raw में रोमन रेंस की वापसी के लिए स्टेज सेट कर दिया गया है.

WWE SmackDown में हुआ बड़ा ऐलान

सीएम पंक की टीम में उनके अलावा जे उसो और कोडी रोड्स हैं. इस हफ्ते बॉस्टन में हुए Raw में कोडी ने पंक और उसो का साथ द विज़न ग्रुप के खिलाफ दिया था. SmackDown में इस हफ्ते जे उसो का मैच Last Time is Now टूर्नामेंट के तहत द मिज़ के साथ हुआ. जे ने मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया. मुकाबले के ठीक बाद जे की बैकस्टेज कोडी से मुलाकात हुई. कोडी ने जे को जीत के लिए बधाई दी.

जे और कोडी की बातचीत के बाद अचानक वहां पर जिमी उसो आए. जिमी ने कहा कि वह कोडी का ब्रॉन्सन रीड के खिलाफ मैच में साथ देंगे. बात खत्म करने से पहले जिमी उसो ने कहा कि उन्होंने सीएम पंक से बात की है और वह वॉरगेम्स मैच में शामिल हैं. उसो ने कहा कि वह पंक की टीम के चौथ सदस्य होंगे. जिमी की बात सुनकर कोडी के चेहरे पर हल्की मुस्कान आ गई. रिपोर्ट में पहले ही कहा जा रहा था कि जिमी वॉरगेम्स मैच में जरूर शामिल होंगे. अब अगले हफ्ते अपने भाइयों द उसोज़ का साथ देने के लिए रेंस की वापसी भी लगभग पक्की लग रही है. पंक की टीम के पांचवें सदस्य संभावित तौर पर रेंस ही होने वाले हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown रिजल्ट्स, 14 नवंबर, 2025: Roman Reigns के भाइयों का हाल हुआ बेहाल, फेमस स्टार ने साथियों को दिया ‘धोखा’

मेन इवेंट में बेबीफेस टीम का हाल हुआ खराब

SmackDown के मेन इवेंट में कोडी रोड्स और द उसोज़ का हाल खराब हुआ. द विज़न ग्रुप के ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड और लोगन पॉल ने तीनों पर हमला किया. इतना ही नहीं ड्रू मैकइंटायर ने भी अचानक आकर सभी को चौंका दिया है. उन्होंने विज़न को ज्वाइन कर लिया है. वॉरगेम्स मैच में उनका भी जलवा देखने को मिलने वाला है. पॉल हेमन ने बड़ी चाल चलकर मैकइंटायर को अपने साथ शामिल किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE में 5 साल बाद फेमस स्टार की घर वापसी, पहले मैच में हार से John Cena को रिटायर करने का टूटा सपना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola