Roman Reigns: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते मजेदार रहा. जे उसो और जिमी उसो के बीच अब दरार पड़ गई. बहुत जल्द दोनों के बीच बड़ा पंगा देखने को मिल सकता है. जे ने रेड ब्रांड के एपिसोड में जिमी उसो को धोखा दिया. जिमी इस बार से बिल्कुल भी खुश नज़र नहीं आए. जे ने बैटल रॉयल मैच जीतकर चैंपियनशिप मैच में अपनी जगह बनाई. उनके पास दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बनने का सुनहरा मौका आ गया है.
WWE Raw में जिमी उसो को मिला धोखा
Raw में एडम पीयर्स ने बताया कि सैथ रॉलिंस चोटिल हो गए हैं और उनसे चैंपियनशिप छीनी जा रही है. रॉलिंस का टाइटल रन 79 दिन में खत्म हो गया. पीयर्स ने बताया कि शो में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन कंटेंडर के लिए बैटल रॉयल मैच होगा, जिसमें टॉप स्टार्स ने हिस्सा लिया. पिछले कुछ हफ्तों से जे उसो, जिमी उसो और रोमन रेंस कहानी में उलझे हुए हैं. जे को रोमन द्वारा सलाह मिल रही है और यह चीज जिमी को अच्छी नहीं लग रही है.
खैर बैटल रॉयल मैच का हिस्सा जे उसो और जिमी उसो दोनों थे. दोनों का दबदबा भी देखने को मिला. इन्होंने साथ मिलकर कुछ स्टार्स को रिंग से बाहर का रास्ता दिखाया. मैच से पहले दोनों ने बैकस्टेज कहा था कि साथ काम करेंगे. मैच के दौरान चौंकाने वाला पल तब आया जब जिमी और एलए नाइट रोप्स पर लटके हुए लड़ रहे थे. जे ने पीछे से आकर नाइट के साथ-साथ अपने जुड़वां भाई को एलिमिनेट कर दिया. इसके बाद उन्होंने डॉमिनिक मिस्टीरियो को टॉप रोप से नीचे फेंककर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें:-WWE में Seth Rollins की कहानी खत्म, 79 दिन बाद छीना गया टाइटल, खतरे में पड़ा करियर!
WWE Saturday Night’s Main Event में होगा बड़ा मैच
आगामी 1 नवंबर को Saturday Night’s Main Event का आयोजन होने वाला है. वहां पर सीएम पंक और जे उसो के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में पंक ने जे उसो और एलए नाइट को हराकर नंबर वन कंटेंडर्स मैच जीता था. पंक कुछ महीने पहले समरस्लैम में भी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. हालांकि, तुरंत ही उनके ऊपर सैथ रॉलिंस ने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन कर दिया था.
ये भी पढ़ें:-WWE में 2 फेमस स्टार्स के शर्मनाक 112 दिनों के टाइटल रन का अंत, 2026 में रिटायर होने वाला दिग्गज बना चैंपियन
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines