News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
WWE: हाल ही में 12 जुलाई को WWE Saturday Night’s Main Event का आयोजन हुआ था. वहां पर दिग्गज गोल्डबर्ग का मुकाबला वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए गुंथर के साथ हुआ. दोनों के बीच लगभग 15 मिनट का मैच हुआ. अंत में गुंथर ने गोल्डबर्ग को चोक करते हुए जीत दर्ज की. गोल्डबर्ग का यह रिटायरमेंट मैच था और सभी इस वजह से काफी उत्साहित थे. उन्होंने जीत का दावा किया था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. खैर अब द रिंग जनरल का गोल्डबर्ग के ऊपर थोड़ा प्यार उमड़ा है. उन्होंने उनके रिटायरमेंट मैच को लेकर बड़ी बात कही है.
Radio Times को हाल ही में गुंथर ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने Saturday Night’s Main Event में हुए मैच को लेकर चर्चा की. उनका कहना है कि यह उम्मीद से कहीं ज्यादा बढ़कर था. गुंथर ने कहा,”गोल्डबर्ग के खिलाफ सब कुछ जिस तरह से हुआ उससे बहुत खुश हूं. मुझे लगता है कि हमने मैच के लिए उम्मीद से बढ़कर अच्छा प्रदर्शन किया. मेरे लिए यह महत्वपूर्ण था कि मैं रिंग पर ना जाऊं और सिर्फ तीन या चार मिनट का नॉर्मल एक्शन देखूं”.
चैंपियन ने आगे कहा,”मैं एक स्टोरी सुनाने, फैंस को एक रोमांचक अनुभव देने और सबकुछ खत्म होने से पहले उन्हें उनके लिए थोड़ा बुरा महसूस कराने के लिए टाइम चाहता था. मुझे लगता है कि हम इसमें कामयाब रहे. वह मैच और दर्शकों के साथ अपने जुड़ाव से खुश हो सकते हैं क्योंकि यह बहुत खास था”.
SummerSlam 2025 का आयोजन 2 और 3 अगस्त को होने वाला है. वहां पर फैंस को तगड़े मैच देखने को मिलने वाले हैं. गुंथर भी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे. सीएम पंक के खिलाफ उनका मैच बुक किया गया है. पंक ने Raw में गौंटलेट मैच जीतकर गुंथर के खिलाफ टाइटल शॉट प्राप्त किया था. पंक ने 2011 के बाद से WWE में वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं जीती है. 2023 के अंत में उन्होंने WWE में वापसी की थी. तब से वह लगातार अच्छा काम कर रहे हैं. WWE इस बार उन्हें बड़ा तोहफा देकर विजयी बना सकता है.
ये भी पढ़ें:-3 सुपरस्टार्स जो WWE SummerSlam 2025 में विलन बनकर खलबली मचा सकते हैं
न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।