WWE: WWE SummerSlam 2025 नाइट-1 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. गुंथर के लिए चीजें इस बार ज्यादा खास नहीं रहीं. मेन इवेंट में उन्होंने सीएम पंक के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों ने अपने खूब ताकत दिखाई. द रिंग जनरल ने तगड़े मूव्स से पंक को काफी परेशान किया. हालांकि, अंत उनके लिए बढ़िया नहीं रहा और वह टाइटल हार गए. गुंथर को मुकाबले के दौरान संभावित इंजरी का सामना भी करना पड़ा है. कमेंटेटर माइकल कोल ने इस बारे में जानकारी दी.
गुंथर को आई गंभीर चोट
गुंथर ने मुकाबले की शुरुआत में अच्छी बढ़त बना ली थी. उन्होंने सीएम पंक को लगातार चॉप मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था. पंक की चेस्ट से खून भी निकला और उनकी सांसे भी तेज हो गई थीं. पंक ने काफी थकने के बाद भी पलटवार अच्छा किया. गुंथर ने रिंग के बाहर पंक को रिंग पोस्ट पर पटका. इसके बाद उन्होंने टेबल पर खड़े होकर जश्न मनाया. उनकी यह अकड़ भारी पड़ गई.
पंक ने पीछे से आकर गुंथर को गिरा दिया. द रिंग जनरल मुंह के बल टेबल पर बुरी तरह नीचे गिर गए. वह जब उठे तो उनका मुंह खून से लथपथ हो गया था. माइकल कोल ने तुरंत कहा कि संभवत: उनकी नाक टूट गई है. इस इंजरी के कारण गुंथर को रिंग में कुछ दिख भी नहीं रहा था. वह लगातार अपने फेस को साफ कर रहे थे. पंक ने इसका फायदा उठाया और उन्हें दो GTS लगाकर पिन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली.
सीएम पंक को सैथ रॉलिंस ने दिया झटका
सीएम पंक पांच मिनट से ज्यादा चैंपियनशिप अपने पास नहीं रख पाए. सैथ रॉलिंस ने आकर उनके ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन कर दिया. रॉलिंस ने अपने करियर में दूसरी बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हासिल की. पंक ने 2011 के बाद पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी लेकिन उन्हें रॉलिंस ने आकर बड़ा झटका दे दिया. हार के बाद पंक काफी निराश नज़र आए. वहीं रॉलिंस ने अपने साथियों के साथ मिलकर जश्न मनाया.
ये भी पढ़ें:-WWE में 5 मिनट 10 सेकेंड में टाइटल गंवाने के बाद CM Punk का टूटा दिल, रोते हुए फैंस से मांगी माफी
संबंधित खबरें
12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
14 hrs agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, कोट-पैंट और चश्मे में नया लुक देख फैंस के उड़े होश!
18 hrs agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें? फैंस की खराब होगी नींद!
1 day agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान, 43 साल के रेसलर का होगा बुरा हाल!
5 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है? जानिए रोमन का मैच किससे होगा?
5 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
6 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, AEW ने भावुक पोस्ट डाल जताया शोक
7 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार? दिग्गज ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
8 days agoरिटायरमेंट के बाद WWE दिग्गज Brock Lesnar की पहली तस्वीर आई सामने, लंबी दाढ़ी में पहचानना हुआ मुश्किल
9 days agoWWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns ने जीत दर्ज कर तोड़ा फैंस का दिल, दिग्गज पर बेटे ने किया खतरनाक अटैक
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines