AJ Styles Retires: WWE Royal Rumble 2026 का समापन हो गया है. शो में गुंथर और एजे स्टाइल्स के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिला. मैच में एक बड़ी शर्त रखी गई थी. अगर स्टाइल्स हारेंगे तो उन्हें रिटायर होना पड़ेगा. दोनों स्टार्स ने फैंस को तगड़ा मैच दिया. कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था. अंत में गुंथर ने स्टाइल्स को टैपआउट कराते हुए उनका करियर खत्म कर दिया. स्टाइल्स को हार के साथ रिटायर होना पड़ा है. एक तरह से कहा जाए तो एजे के 27 साल के करियर का दुखद अंत हुआ है.
WWE Royal Rumble 2026 में एजे स्टाइल्स की करारी हार
गुंथर और एजे स्टाइल्स ने शुरुआत से ही एक-दूसरे पर हमला शुरू कर दिया था. पहले लगा था कि स्टाइल्स जीत दर्ज कर लेंगे. उन्होंने गुंथर के ऊपर अपना दबदबा बनाया हुआ था. फैंस का भी उन्हें जबरदस्त समर्थन प्राप्त हुआ. एजे ने द रिंग जनरल को पावरबॉम्ब और स्टाइल्स क्लैश भी लगाया. गुंथर ने भी लगातार किकआउट किया. द रिंग जनरल बिल्कुल भी पीछे नहीं हटे. उन्होंने स्टाइल्स की चॉप्स से बुरी हालत की. मुकाबले के अंतिम पलों में ऐसा लगा कि एजे थक गए हैं. इसका फायदा गुंथर ने उठाया. उन्होंने लगातार स्टाइल्स को स्लीपर होल्ड लॉक में फंसाया. एजे ने बहुत बार इससे बचने की कोशिश की, लेकिन बाद में सफलता नहीं मिली. गुंथर ने स्टाइल्स को अपने लॉक से बेहोश कर दिया. टैपआउट के जरिए अंत में एजे को हार का सामना करना पड़ा. जीत के बाद गुंथर काफी खुश दिखे और तुरंत ही वहां से चले गए.
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 रिजल्ट्स: Roman Reigns-Brock Lesnar ने सऊदी अरब में मचाई तबाही, हार के साथ दिग्गज रिटायर
एजे स्टाइल्स हुए भावुक
एजे स्टाइल्स ने 1998 में प्रोफेशनल रेसलिंग की शुरुआत की थी. उन्होंने 2016 में WWE में डेब्यू किया था. रेसलिंग की दुनिया में एजे का बहुत बड़ा नाम है. उन्होंने पिछले साल ही कह दिया था कि वो 2026 में रिटायर हो जाएंगे. गुंथर के खिलाफ हार के बाद वो काफी निराश नज़र आए. उन्होंने रिंग में रखने के लिए अपने ग्लव्स भी उतारे, लेकिन कुछ देर बाद फिर पहन लिए. फैंस ने उनके नाम के खूब चैंट्स लगाए. स्टाइल्स ने भी रिंग के ऊपर चढ़कर सभी को एक्नॉलेज किया.
ये भी पढ़ें:-Roman Reigns ने 2026 WWE Royal Rumble मैच जीतकर रचा इतिहास, 29 स्टार्स को हराकर 10 साल बाद किया बड़ा कारनामा
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines