Former WWE Star Announces Retirement: एक दिन पहले WWE हॉल ऑफ फेमर ऐज ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया. उन्होंने AEW के शो में कहा कि 2027 उनका आखिरी होने वाला है. उनके ऐतिहासिक करियर का अगले साल अंत हो जाएगा. ऐज की बात सुनकर फैंस मायूस हो गए थे. अब एक और रेसलिंग दिग्गज ने अपना करियर खत्म करने का फैसला लिया है. जैक गोवन के बारे में आप सभी जानते होंगे. उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है. उनका 24 का शानदार करियर खत्म हो गया है. गोवेन ने इंडिपेंडेंट सर्किट में ज्यादा काम किया. 2003 में वो WWE का हिस्सा भी रहे.
पूर्व WWE स्टार जैक गोवेन का बड़ा ऐलान
जैक गोवेन ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि वो रिटायर हो रहे हैं. उन्होंने सभी को धन्यवाद भी कहा. गोवेन ने कहा, “पहले प्रोमो की पिक्चर और आखिरी प्रोमो की. अब मेरा रिंग में करियर खत्म हो गया है. मैं सभी कंपनियों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे रेसलिंग करने का मौका दिया. पिछले 24 साल मेरे लिए बढ़िया रहे. मुझे सभी बड़ी कंपनियों में परफॉर्म करने का मौका मिला. मैं फैंस का भी धन्यवाद करता हूं. मैं हमेशा से ही प्रोफेशनल रेसलर बनना चाहता था. फैंस ने हमेशा मुझे प्रोफेशनल रेसलर के रूप में स्वीकार किया. मैं सभी का आभारी हूं.”
ये भी पढ़ें: WWE चैंपियन Roman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
जैक गोवेन की ब्रॉक लैसनर से रही राइवलरी
जैक गोवेन ने 2002 में अपने करियर की शुरुआत की थी. आप सभी जानते हैं कि उनका एक पैर नहीं है. इसके बावजूद उन्होंने रेसलिंग में अपना दम दिखाया. 2003 में ब्रॉक लैसनर से भी उनका पंगा हुआ था. SmackDownk के एपिसोड में दोनों के बीच मैच रखा गया था. इस मैच में लैसनर ने खूब बवाल मचाया. उन्होंने गोवेन को उनके परिवार के सामने खूब पीटा. लैसनर ने बिल्कुल रहम नहीं खाई और स्टील चेयर स भी गोवेन को खूब धोया.
ये मुकाबला WWE इतिहास के सबसे खतरनाक पलों में से एक माना जाता है. गोवेन ने अपनी नकली टांग निकाल कर लैसनर के सिर पर अटैक किया था लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा. लैसनर ने गोवेन को सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया था. पिछले साल गोवेन ने AEW में भी मैच लड़ा था. वहां पर उनका परिवार भी मौजूद था. गोवेन ने कहा कि ये उनके करियर का सबसे बेस्ट पल था. गोवेन ने अपने करियर में बहुत अच्छे मोमेंट फैंस को दिए हैं. उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा. गोवेन आगे जाकर किसी कंपनी में बैकस्टेज प्रोड्यूसर के रूप में भी काम कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? ट्राइबल चीफ ने खुद किया अपने प्लान का खुलासा
संबंधित खबरें
Roman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
5 hrs agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
1 day agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 day agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
6 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
8 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
8 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
9 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
11 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines